ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी Jana Nayagan? थलपति विजय की फिल्म के बारे में हो रही चर्चा

Jana Nayagan OTT Release: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज हो सकती है?

Jana Nayagan

Jana Nayagan. image credit- social media

Jana Nayagan OTT Release: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. इसी बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खूब चर्चा हो रही है. कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर फिल्म कब और कहां ओटीटी पर रिलीज होगी? आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या जानकारी है?

विज्ञापन

फिल्म ‘जन नायकन’

दरअसल, विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के राइट्स को लेकर अलग-अलग तरह के दावें किए जा रहे हैं. पहले ट्रेड रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्राइम वीडियो लगभग 110 करोड़ रुपये में फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था, लेकिन फिल्म की रिलीज में देरी होने और पायरेसी लीक होने के बाद ये डील साइन नहीं की गई थी.

विज्ञापन

कहां हो सकती है रिलीज?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब ‘जी 5’ (Zee 5) इसे लेकर बातचीत कर रहा है. 50 करोड़ के ऑफर के साथ इस मूवी को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात हो रही है. हालांकि, अभी ना तो ‘जी 5’ और ना ही मेकर्स ने इसे ऑफिशियल किया है, लेकिन अगर ये डील साइन होती है, तो आप ‘जी 5’ पर फिल्म ‘जन नायकन’ देख सकते हैं.

कब ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के थिएटर रिलीज के लगभग तीन से चार सप्ताह के बाद फिल्म के OTT पर आने की संभावना जताई जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म के 14 अगस्त से स्ट्रीमिंग शुरू होने का दावा किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फैंस को मेकर्स के ऐलान का इंतजार करना होगा कि आखिर मेकर्स कब फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में जानकारी शेयर करेंगे.

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

बता दें कि पॉलिटिकल-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नरेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और इसने शानदार ओपनिंग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ