Lock Upp 2 से India's Got Latent 2 तक, नेटफ्लिक्स पर छाए ये 5 शोज; वीकेंड वॉच लिस्ट में करें ऐड
Netflix Trending Shows: नेटफ्लिक्स पर कई शोज ट्रेंडिंग लिस्ट में छाए हुए हैं. इन शोज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. वहीं इनमें आपको रोमांस, कॉमेडी और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Netflix Trending Shows: नेटफ्लिक्स पर टीवी शोज से लेकर सीरीज तक छाई हुई हैं. इन टीवी शोज को भारत में भी देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी ये शोज छाए हुए हैं. आज हम आपको नेटफ्लिक्स के टॉप ट्रेंडिंग शोज के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं ट्रेंडिंग लिस्ट में किन-किन शोज का नाम शामिल है?
लॉक अप 2
2 / 6फराह खान और रितेश देशमुख के 'लॉक अप 2' का क्रेज भी ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. ये शो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. नेटफ्लिक्स के इस ट्रेंडिंग शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से लेकर टीवी के जाने-माने सितारे गेम खेलते नजर आ रहे हैं. इस शो को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
द ईस्ट पैलेस
3 / 68 एपिसोड्स का ये शो भी नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है. इस शो ने नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. इसमें आपको ड्रामा के साथ-साथ हॉरर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस शो को आप अपने बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस शो की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नाम जू-ह्युक, रोह यून-सेओ और चो सेउंग-वू लीड रोल में हैं.
इलाइट फोर्स
4 / 6नेटफ्लिक्स का ये एक्शन-थ्रिलर शो भी भारत में छाया हुआ है. इस शो ने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. 6 एपिसोड्स के इस शो को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं इस शो की कहानी डेविड नाम के एक इलाइट फोर्स ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है.
इंडियाज गॉट लेटेंट 2
5 / 6समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर छाया हुआ है. इस शो के अभी तक 3 एपिसोड्स ही रिलीज हुए हैं. वहीं हर एपिसोड में जाने-माने सितारे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस शो के खूब चर्चे हो रहे हैं. अगर आप किसी नए जॉनर की तलाश में हैं तो ये शो आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.
स्पूकी इन लव
6 / 6ये रॉम-कॉम शो भी नेटफ्लिक्स पर भारत में छाया हुआ है. इस शो में आपको रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा. वहीं इस शो का अभी तक 1 ही सीजन रिलीज किया गया है. अगर आप रॉम-कॉम शोज देखने के शौकीन हैं तो इस शो को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है.