Shabana Azmi Health Update: शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, स्वाइन फ्लू के कारण छोड़ा प्रोटेस्ट; फैंस ने जताई चिंता

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में नजर आई है. हालांकि अब एक ऐसी खबर आई है, जिस के बाद उनके फैंस काफी चिंता कर रहे हैं.

Shabana Azmi

Shabana Azmi ने छोड़ा CJP का प्रोटेस्ट

Shabana Azmi: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. लेकिन अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री की तबीयत बिगड़ गई है, जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन छोड़ने को कहा है. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस की टीम ने साझा की है.

विज्ञापन

शबाना आजमी की टीम ने क्या कहा?

शबाना आजमी की टीम ने कहा कि 74 वर्षिय अभिनेत्री को 102 डिग्री का तेज फीवर (बुखार) है. उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है. दरअसल, आज शबाना आजमी को आज विरोध प्रदर्शन में जाना था. लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है. आपको बता दें कि लंबे समय से शबाना आजमी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रही है. हर कोई उनके इस जज्बे को सलाम कर रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी प्रजेंस को दिखाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का यूज कर रही थीं. शबाना आजमी फिलहाल स्वास्थ्य कारणों के कारण CJP प्रोटेस्ट से दूरी बनानी पड़ रही है. वहीं उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘आपकी कमी खलेगी…’, थलपति विजय की ‘जन नेता’ देखने के बाद छलके क्रिकेटर के जज्बात, लिखा भावुक पोस्ट

कैसे बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत

दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की तबीयत CJP प्रोटेस्ट के दौरान बिगड़ी थी. बता दें कि 20 जुलाई को प्रदर्शन के लिए एक्ट्रेस शामिल हुई थी. कथित तौर में जब अभिनेत्री आंसू गैस के धुएं के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्थमा का दौरा पड़ गया था. आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया था. इसी धुंए से उनकी तबीयत बिगड़ी थी, शबाना आजमी ने तुरंत इनहेलर का इस्तेमाल किया था, जिससे उनकी स्थिति सामान्य हुई थी. दरअसल, बाद में शबाना आजमी ने खुद खुलासा किया था कि वह अस्थमा की मरीज हैं. ऐसे में आंसू गैस के धुएं के कारण दिग्गज अभिनेत्री को अस्थमा का अटैक आया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ