'दो रातों से सो नहीं…', रिया अहीर का छलका दर्द, सरकार से की अपील

Rhiya Ahir: मुंबई के शिवाजी पार्क छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने रिया अहीर नाम की एक लड़की खड़ी हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. अब रिया ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

Rhiya Ahir

Rhiya Ahir. image credit- social media

Rhiya Ahir: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है. इसके अलावा देश के कई हिस्सों में छात्रों ने अपनी आवाज उठाई है. इस बीच मुंबई के शिवाजी पार्क छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने रिया अहीर नाम की एक लड़की खड़ी हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने उनकी तारीफ की. अब मॉडल रिया अहीर ने पहली बार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए जानते हैं कि इस मामले पर रिया का क्या कहना है?

विज्ञापन

रिया अहीर ने दिया बयान

दरअसल, हाल ही में एएनआई से बात करते हुए रिया अहीर ने कहा कि उस पल उन्होंने किसी और के बारे में नहीं बल्कि पुलिस वैन में मौजूद लोगों के बारे में सोचा था. उन्होंने बताया कि वो पिछली दो रातों से सो नहीं पाई हैं. उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की अपील भी की है.

विज्ञापन

क्या बोलीं रिया?

रिया अहिर ने कहा कि उस वक्त मैंने दूसरों के बारे में नहीं सोचा था. मेरा ध्यान सिर्फ पुलिस वैन में बैठे लोगों पर था. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मेरे साथ बहुत सम्मानजनक व्यवहार किया और मैंने भी उनके साथ पूरी इज्जत से बात की थी. रिया ने कहा कि वो सिर्फ एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सही बात के लिए खड़ी हुई थीं.

माता-पिता ने सपोर्ट किया- रिया

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने इस पूरे मामले में मेरा पूरा साथ दिया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मैं थोड़ी डरी हुई हूं. मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि ये इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा. रिया ने कहा कि इस घटना के बाद वो दो रातों से सो नहीं पाई हैं.

विज्ञापन

सरकार से की अपील

रिया के अनुसार, आंदोलन में शामिल कई छात्र अब भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर रही है. उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाना चाहिए. रिया ने कहा कि सरकार अपने अधिकारियों से भी बात करे और छात्रों पर दर्ज एफआईआर खत्म करे.

इंटरेनट पर वीडियो हुए थे वायरल

रिया का कहना है कि लोग अभी भी संघर्ष कर रहे हैं. अगर आप उन्हें इस बात में उलझाएंगे कि उन्हें अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए या नहीं तो आप हमें अपने खिलाफ होने पर मजबूर कर रहे हैं. हम आपके दुश्मन नहीं हैं. हमारे दोस्त बनिए. रिया का ये बयान इस पूरी घटना के चर्चा में आने के बाद आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ