Friday Theatre Releases: 24 जुलाई को थिएटर्स में लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

आप भी इन दिनों थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको 3 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो 24 जुलाई यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इन मूवीज के बारे में.

Friday theatre release
1 / 5

हर शुक्रवार को कई सारी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाती है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आता है. आप भी मूवीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको 3 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे 24 जुलाई (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इन फिल्मों में फुल ऑन सस्पेंस का तड़का देखने को मिलने वाला है, तो चलिए फटाफट जानते हैं इन 3 फिल्मों के बारे में.  

विज्ञापन

द इंडिया स्टोरी

द इंडिया स्टोरी2 / 5

लिस्ट में पहला नाम श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) का नाम शामिल है. यह मूवी में ग्रामीण भारत से जुड़े एक बेहतरीन और जरूरी मुद्दे पर बनाई गई है. इस फिल्म की कहानी बल्कि हेल्थ संकट को उजागर करती हुई नजर आती है. यह मूवी 24 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

पल्लीचट्टाम्बी

पल्लीचट्टाम्बी3 / 5

दूसरे स्थान पर साउथ सिनेमा की फिल्म 'पल्लीचट्टाम्बी' (Pallichattambi) का नाम मौजूद है. इस मूवी का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की कहानी पोथन क्रिस्टोफर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह मूवी केरल के 1959 में हुए  'मुक्ति संघर्ष' पर आधारित है.

पल्लीचट्टाम्बी कब होगी रिलीज

पल्लीचट्टाम्बी कब होगी रिलीज4 / 5

अगर आपको संघर्ष और प्रोटेस्ट वाली फिल्में पसंद है, तो आप इसे देखने का प्लान बना सकते हैं. इस फिल्म में यह  मूवी 24 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

इश्कनामा

इश्कनामा5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल फिल्म 'इश्कनामा' (Ishqnama) का नाम आता है. इस फिल्म के साथ शहनाज एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. फिल्म में  शहनाज के साथ जय रंधावा नजर आने वाले हैं. यह फिल्म दो प्रेमियों के अटूट प्यार को दिखाया गया है. यह फिल्म 24 जुलाई को  थिएटर्स में रिलीज की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन