NEET Protest: सलमान खान के बाद बदले बॉलीवुड के बोल! छात्रों के हक में सितारों ने किया पोस्ट; देखें लिस्ट में कौन-कौन

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को बॉलीवुड सितारों का भी सपोर्ट मिल चुका है. सलमान खान के बाद अब कई बड़े-बड़े सितारों ने चुप्पी तोड़ते हुए छात्रों के हक में पोस्ट किया है. सोशल मीडिया पर इन सितारों के पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं.

neet protest
1 / 6

NEET Protest: नीट पेपर लीक के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं. छात्रों के सपोर्ट में बॉलीवुड सितारे भी आ गए हैं. हाल ही में सलमान खान ने छात्रों के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. इसके बाद बाकी सितारे भी छात्रों के हक में पोस्ट करने लगे. इन सितारों के पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.  

विज्ञापन

सलमान खान

सलमान खान2 / 6

सलमान खान ने छात्रों के हक में अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा. एक्टर ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन की तारीफ करते हुए कहा कि पेपर लीक का मुद्दा काफी गंभीर है. छात्रों ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाकर साहस दिखाया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छात्रों को आश्वासन दिया कि इस मामले पर कड़े कदम उठाए जाएंगे. पीएम मोदी की पोस्ट के बाद सलमान खान ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए छात्रों को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह दी और घर जाने के लिए भी कहा.

विज्ञापन

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट3 / 6

सलमान खान की पोस्ट के बाद आलिया भट्ट भी छात्रों के पक्ष में आईं. आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर छात्रों के पक्ष में पोस्ट करते हुए कहा कि छात्रों से जुड़ी इस घटना ने दिल तोड़ दिया है. छात्र केवल अपने वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी अच्छा रास्ता बना रहे हैं. हम सच में उस पीढ़ी की बात सुन रहे हैं जो देश का भविष्य तय करेगी.

करीना कपूर

करीना कपूर4 / 6

करीना कपूर ने भी छात्र आंदोलन पर पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं काफी टाइम से ये सब देख रही हूं और मैं चुप थी, लेकिन अब मैं चुप नहीं रह सकती हूं. जब बच्चों को अपनी मेहनत और शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहता तो इसका सबसे बड़ा नुकसान देश के भविष्य को होता है. हर बच्चे को बेहतर व्यवस्था मिलनी चाहिए.

विज्ञापन

वरुण धवन

वरुण धवन5 / 6

वरुण धवन ने भी इस मुद्दे पर बात की है. जब एक छात्र का सपना टूटता है तो पूरे परिवार का सपना टूट जाता है. साथ ही वरुण धवन ने अधिकारियों से छात्रों की मांग को गंभीरता से सुनने की अपील भी की. साथ ही एक्टर ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना लोकतंत्र का अधिकार है.

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे6 / 6

अनन्या पांडे ने भी GenZ के इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने लिखा कि सवाल पूछना देश के हर इंसान का हक है. सवाल पूछना बगावत नहीं कहलाया जाता बल्कि बेहतर भविष्य की उम्मीद करता है. अनन्या पांडे का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन