'आज सड़कों पर उतरे लोग…', छात्रों के सपोर्ट में बोलीं Bipasha Basu, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

Bipasha Basu Supports Students: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का क्या कहना है?

Bipasha Basu

Bipasha Basu. image credit- social media

Bipasha Basu Supports Students: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ छात्र सड़कों पर हैं. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है. दिल्ली के जंतर मंतर के अलावा मुंबई और अन्य शहरों में भी इस मुद्दे पर प्रोटेस्ट हो रहा है. कई सितारे प्रदर्शन में पहुंचकर बच्चों को सपोर्ट कर रहे हैं. इस बीच अब अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि बिपाशा ने अपने पोस्ट में क्या कहा है?

विज्ञापन

बिपाशा ने शेयर किया पोस्ट

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बिपाशा ने लिखा है कि यह एक युवा राष्ट्र है. आज सड़कों पर उतरे लोग कल के नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक हैं- वे लोग जो वास्तव में इस देश को चलाएंगे. लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है. जब जानें जाती हैं और सपने चकनाचूर हो जाते हैं, तो जवाबदेही कोई विकल्प नहीं है बल्कि न्यूनतम आवश्यकता है.

विज्ञापन

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने लिखा कि एक मां होने के नाते मैं भी इस बारे में सोचती हूं. मेरा बच्चा इसी देश में बड़ा होगा. उसका भविष्य इस बात से जुड़ा है कि हम अभी क्या करते हैं- या नहीं करते हैं और यह बात कभी-कभी मुझे डरा देती है. हमें ठोस समाधानों की आवश्यकता है. हमारे बच्चे पहले से ही एक कठिन, अधिक अनिश्चित दुनिया विरासत में पा रहे हैं. अगर कोई एक चीज है, जो इसे बदल सकती है, तो वह शिक्षा है, यह हमेशा से ही रहा है.

यूजर्स ने भी दिया रिएक्शन

उन्होंने कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं हूं, लेकिन मेरा यह मानना ​​है कि जिन लोगों को हम चुनते हैं, उन्हें हम ही सत्ता देते हैं और उस सत्ता के साथ यह जिम्मेदारी भी आती है कि उसका उपयोग न्यायसंगत, कुशल तरीके से और उन लोगों के लिए किया जाए जिनकी सेवा के लिए वह बनी है. मैं एक मां के रूप में यहां हूं, एक बेहतर कल की आशा में. अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ