थलपति विजय ही नहीं... करियर के टॉप पर इन 5 सुपरस्टार्स ने भी लिया था संन्यास
साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नेता सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी के साथ ही विजय ने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई स्टार है, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की मूवी जन नेता सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि यह मूवी एक्टर की आखिरी फिल्म है. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे कलाकारों के बारे में जिन्होंने अपने करियर के पीक पर रिटायरमेंट ले लिया था, जिसने लोगों को चौंका दिया था.
राजेश खन्ना
2 / 6लिस्ट में पहला नाम 70s के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने करियर के पीक पर एक्टिंग से संन्यास से लिया था. दरअसल, इस दौर में राजेश खन्ना के स्टारडम ने अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया था. हालांकि, बाद में एक्टर ने फिल्मों में वापसी कर ली थी.
ममता कुलकर्णी
3 / 6दूसरे स्थान पर 90s के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम आता है. एक्ट्रेस ने अपने करियर के टॉप पर फिल्मों से अलविदा कह दिया था. एक्ट्रेस इंडस्ट्री में बोल्डनेस के लिए काफी मशहूर थी. अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकीं हैं.
सना खान
4 / 6तीसरे नंबर पर एक्ट्रेस सना खान नाम शामिल है. अभिनेत्री ने साल 2005 में अपनी फिल्मी करियर का आगाज किया था. लेकिन एक्ट्रेस ने साल 2020 में एक्टिंग से दूरी बना ली थी. सना फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम रही है.
जायरा वसीम
5 / 6चौथे स्थान पर जायरा वसीम का नाम आता है. एक्ट्रेस की रिटायरमेंट ने सभी को हैरान कर रख दिया था. दरअसल, अभिनेत्री ने बेहद कम समय में ही अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने करियर में 3 फिल्में कि थी, जिनमें से 2 सुपरस्टार आमिर खान के साथ थीं.
असिन
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम असिन का शामिल है, उन्होंने 15 साल के लंबे करियर के बाद फिल्मी दुनिया से अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने करियर में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस ने साल 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी रचा ली थी.