Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट टली, मेकर्स ने पोस्ट शेयर बताई वजह

Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा था, लेकिन अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.

Ramayana Trailer Postponed

Ramayana Trailer Postponed: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा था. पिछले कुछ दिनों से फैंस भी फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. वहीं अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया है कि फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है. साथ ही प्रोड्यूसर ने इसके ट्रेलर पोस्टपोन करने के पीछे की वजह भी रिवील की है.

विज्ञापन

पोस्टपोन हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर

नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में प्रोड्यूसर ने बताया कि आखिर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को पोस्टपोन क्यों किया गया है. नमित मल्होत्रा ने पोस्ट में लिखा, ‘आज हमारी ‘रामायण’ के लिए एक बहुत खास पल है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से रामायण को दुनिया भर में ले जाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है. इसी वजह से हम अब फिल्म का ट्रेलर बाद में पूरी दुनिया में लॉन्च करेंगे.’

विज्ञापन

नमित मल्होत्रा ने किया पोस्ट

प्रोड्यूसर ने आगे लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा सालों के इतिहास में ये गर्व का पल होगा जब रामायण को किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा. ये इसलिए भी खास है क्योंकि इससे दुनिया भर के लोगों को हमारे कल्चर और हमारी कहानियों की खूबियों के बारे में पता चलेगा. इसे मुमकिन बनाने में मदद करने के लिए मैं रामायण के सभी फैंस और इसमें विश्वास रखने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं. हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य की रक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें. जय हिंद.’

विज्ञापन

नई रिलीज डेट नहीं हुई रिवील

सोशल मीडिया पर नमित मल्होत्रा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. वहीं अभी तक मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट रिवील नहीं की है. अब फैंस को इस फिल्म की झलक देखने के लिए थोड़ा और ज्यादा इंतजार करना होगा. बता दें हाल ही में दिल्ली में ‘रामायण’ के मेकर्स ने प्रथम संकल्प इवेंट का आयोजन किया था. इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इस इवेंट में शामिल हुई थी और मीडिया को संबोधित किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ