'Gen-Z होने पर गर्व है…', छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान के भतीजे अरहान? बयान हुआ वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान ने भी छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.

Arhaan Khan

Arhaan Khan ने छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट?

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों नीट पेपर लीक को लेकर छात्र जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह विरोध प्रदर्शन काफी दिनों से चल रहा है. लेकिन अब इसके सपोर्ट में बॉलीवुड की कई हस्तियां उतर आई हैं. हाल ही में बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर स्टूडेंट्स का समर्थन किया था. हालांकि, सलमान ने बच्चों से प्रदर्शन को खत्म करने की भी अपील की है.

विज्ञापन

लेकिन अब सलमान खान के भतीजे ने अहान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों का समर्थन किया है. चलिए जानते हैं कि अरहान ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन

अरहान खान ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है?

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने अपने पोस्ट में सीधे तरीके से छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन नहीं किया है. लेकिन उन्होंने हाल ही के पोस्ट में छात्रों और शिक्षा पर अपनी बात रखी है. अरहान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र की यात्रा का जिक्र किया है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए जिंदगी, प्यार, शिक्षा और स्टूडेंट पर अपनी बात रखी है.

विज्ञापन

अरहान खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अरुणाचल प्रदेश के तवांग समुद्र तल से लगभग 12,165 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ खूबसूरत जगह है, जो पहाड़ों के बीच माधुरी झील है. दरअसल आपको यकीन हो जाता है कि सिर्फ प्यार जैसी ताकत ही इसे सुंदर और बेदाग बनाए रखा है. अरहान ने आगे लिखा, जब मैने एक चीज देखी, जिसकी फोटो मैं शेयर करना चाह रहा था, क्योंकि इसने मेरे दिल में देश के लिए प्यार जगाया, जिसके बाद फोटो शेयर करना मुझे ज्यादा सही लग रहा था. अरहान ने आगे लिखा,  ‘पिछले कुछ समय से मैंने एक-दूसरे का बोझ बांटने और इंसानियत को चुनने के साथ प्यार दिखाने का शानदार नजारा देखा है.  ‘जेनरेशन Z’ इस सही भावना के साथ आगे ले जाएगी. GenZ, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और इस समय इसका हिस्सा होने पर गर्व है. मैं यह तस्वीर तुम्हें (GenZ) सौंपता हूं. हम सब स्टूडेंट हैं और जिंदगी के छात्र. चलिए सभी को सही बातें सिखाएं. ‘जय हिंद’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ