'मां-बाप के पास घर जाओ...', छात्रों से बोले सलमान खान- पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे PM

बॉलीवुड सलमान खान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर छात्रों को लेकर एक पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहे है. चलिए जानते हैं कि भाईजन ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है…

salman khan

salman khan ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आज यानी 23 जुलाई 2026 को छात्रों लेकर एक पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. भाईजान के पोस्ट के बाद ही उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. चलिए जानते हैं कि दबंग खान ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.

विज्ञापन

सलमान खान ने लिखा, ‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है’. भाईजान ने आगे लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री ने छोत्रों के हित में ट्वीट किया है. मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. सलमान खान ने छात्रों से भी अपील की है कि वे अपने माता-पिता के पास घर वापस लौट जाए’

विज्ञापन

सलमान खान ने सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

दबंग खान ने अपने पोस्ट में सोनम वांगचुक को लेकर कहा, ‘सोनम बस हो गया इसे और आगे मत बढ़ाओ. इस जज्बे को किसी और दिन के लिए संभाल कर रखें.’ सलमान ने यह भी लिखा, ‘हालांकि, मुझे नहीं लगता कि इस बात की कभी जरूरत पड़ेगी’. आप कुछ खा पी लो’. आगे सलमान ने लिखा, ‘अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा’.

विज्ञापन

सलमान खान यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ने आखिर ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी…’ वाला डायलॉग यहां भी निभा दिया है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अगर आप चाहते हैं कि छात्र अपने माता-पिता के पास घर लौट जाएं… लेकिन उन माता-पिता का क्या, जिन्होंने पेपर लीक से टूटे सपनों के कारण आत्महत्या की वजह से अपने बच्चों को खो दिया है? सलमान खान इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ