'सरकार' से 'राजनीति' तक, OTT पर देखें ये 5 पॉलिटिकल फिल्में; देखें लिस्ट में किस-किसका नाम

अगर आप पॉलिटिक्स से जुड़ी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको राजनीति से जुड़ी कहानियां देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

bollywood political movies
1 / 6

Bollywood Top Political Movies: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जो भारत की राजनीति पर आधारित हैं. इन फिल्मों में आपको पॉलिटिकल कहानी देखने को मिलेगी. इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. लिस्ट में राजनीति से लेकर सरकार तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए इस लिस्ट में एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

सरकार

सरकार2 / 6

साल 2005 में आई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ कैटरीना कैफ, केके मेनन, अभिषेक बच्चन और सुप्रिया पाठक लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

राजनीति

राजनीति3 / 6

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की ये फिल्म साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कई बड़े सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी और नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में हैं.

सत्याग्रह

सत्याग्रह4 / 6

करीना कपूर और अजय देवगन स्टारर ये फिल्म भी पॉलिटिकल फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस फिल्म में करीना कपूर और अजय देवगन के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, अमिताभ बच्चन, अमृता राव और मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

नायक

नायक5 / 6

साल 2001 में आई अनिल कपूर की इस फिल्म में भी राजनीति देखने को मिलेगी. इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसमें अनिल कपूर के साथ-साथ रानी मुखर्जी, परेश रावल और अमरीश पुरी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में भी सत्ता की कहानी देखने को मिलती है, जो ऑडियंस को खूब पसंद आई थी.

युवा

युवा6 / 6

साल 2004 में आई ये क्राइम थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, ईशा देओल, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, सोनू सूद और करीना कपूर लीड रोल में हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. वहीं इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक राजनीति से भरे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन