Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर धमाका कर दिया है और इसने बेहद शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है?
'जन नायकन' का ओपनिंग डे कलेक्शन
Sacnilk.com की मानें तो फिल्म 'जन नायकन' ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करते हुए खबर लिखे जाने तक 22.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अभी ये इस फिल्म की कमाई के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव संभव है. हालांकि, फिल्म की कमाई में देर रात तक उछाल देखने को मिलेगा.
पहले दिन शानदार कलेक्शन
गौरतलब है कि थलापति विजय की इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. अब लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने रिलीज होते ही कमाल कर दिया है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई की है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में ज्यादा टाइम नहीं लेगी.
विजय की आखिरी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े. बॉबी देओल, ममिथा बैजू जैस स्टार्स हैं, जिन्होंने बेहद शानदार काम किया है. बताते चलें कि ये फिल्म विजय की आखिरी फिल्म है और उन्होंने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. विजय अब पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं और वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं.
फिल्म की रिलीज में हुई देरी
विजय की इस फिल्म की बात करें तो उनकी फिल्म 'जन नायकन' जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म डिले हो गई थी. हालांकि, अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और ये दर्शकों को बेहद पसंद भी आई है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की टोटल कमाई कहां जाकर रुकती है?
यह भी पढ़ें- कौन हैं 27 साल की रिया अहीर? जो मुंबई पुलिस की वैन के आगे ‘दीवार’ बनकर हुईं खड़ी
Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर धमाका कर दिया है और इसने बेहद शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है?
‘जन नायकन’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
Sacnilk.com की मानें तो फिल्म ‘जन नायकन’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करते हुए खबर लिखे जाने तक 22.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अभी ये इस फिल्म की कमाई के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव संभव है. हालांकि, फिल्म की कमाई में देर रात तक उछाल देखने को मिलेगा.
पहले दिन शानदार कलेक्शन
गौरतलब है कि थलापति विजय की इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. अब लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने रिलीज होते ही कमाल कर दिया है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई की है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में ज्यादा टाइम नहीं लेगी.
विजय की आखिरी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े. बॉबी देओल, ममिथा बैजू जैस स्टार्स हैं, जिन्होंने बेहद शानदार काम किया है. बताते चलें कि ये फिल्म विजय की आखिरी फिल्म है और उन्होंने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. विजय अब पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं और वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं.
फिल्म की रिलीज में हुई देरी
विजय की इस फिल्म की बात करें तो उनकी फिल्म ‘जन नायकन’ जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म डिले हो गई थी. हालांकि, अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और ये दर्शकों को बेहद पसंद भी आई है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की टोटल कमाई कहां जाकर रुकती है?
यह भी पढ़ें- कौन हैं 27 साल की रिया अहीर? जो मुंबई पुलिस की वैन के आगे ‘दीवार’ बनकर हुईं खड़ी