अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में धीमी गति से चल रही है. फिल्म ने आठवें दिन काफी कम कमाई की है. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या मूवी अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं? पढें पूरी खबर…
अगर आपको असली बॉलीवुड देखना है, तो 90s में इन 10 फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. इनमें 5 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, 2 सुपर ब्लॉकबस्टर और 3 ब्लॉकबस्टर बनीं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट. पढें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
मूवी लवर्स के लिए यह जून महीना बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस महीने 90s का जादू चलने वाला है. माधुरी से लेकर करिश्मा कपूर ओटीटी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. देखें पूरी लिस्ट. पढें पूरी खबर…
आज ही मशहूर टेनिस प्लेयर Rafael Nadal पर बनी 4 एपिसोड वाली सीरीज Netflix पर रिलीज हुई है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इसमें Rafael Nadal के जीवन से जुड़े हर अच्छे-बुरे किस्से दिखाए गए हैं. पढें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो Jio Cinema की इन 7 वेब सीरीज के नाम जरूर नोट कर लें. इनमें आपको मजेदार ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलेगा, जो आपकी रातों की नींदें उड़ा सकते हैं. पढें पूरी खबर…
Shankar Mahadevan के घर नया Pet आया है, जिसका नाम Millie रखा गया है. इस पप्पी के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. शिवम महादेवन ने तस्वीरें साझा कर इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी दी है.
---विज्ञापन---
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. पिछले 70 दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़कर अपनी धाक जमाई है. फिर भी कुछ मामलों में सैयारा और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों से पीछे रह गई. आइए जानते हैं कहां फिल्म खाई मात? पढें पूरी खबर…
माधुरी दीक्षित की नई फिल्म Maa Behen जल्द Netflix पर रिलीज होने वाली है. इसमें तृप्ति डिमरी और धारणा भी साथ में नजर आने वाली हैं. यह कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है. नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें माधुरी, तृप्ति और धारणा नजर आ रही हैं.
---विज्ञापन---
बॉलीवुड में बाप-बेटे की मशहूर जोड़ी वरुण और उनके पिता डेविड बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. उनके पुराने दोस्त वासु भगनानी ने उन पर 400 करोड़ रुपये का मुकदमा ठोक दिया है. आइए समझते हैं पूरा मामला. पढें पूरी खबर…
आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है! दोनों ने आज, 29 मई 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास मैटरनिटी फोटोशूट शेयर कर फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी साझा की है. फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं.
---विज्ञापन---
अभिनेत्री राशा थडानी शनिवार, 30 मई 2026 को शाम 6:00 बजे हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो (Annapurna Studios) में अपने प्रशंसकों और मीडिया से मिलेंगी. उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस मुलाकात की पुष्टि की है.
अगर आप भी थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की थ्रिलर मूवीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें विजय सेतुपति की महाराजा से लेकर हॉलीवुड फिल्म बर्ड बॉक्स तक शामिल हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक सस्पेंस सीन्स देखने को मिलेंगे. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने शुरुआती करियर के एक पुराने किस्से को शेयर किया है. नेहा ने कहा कि मुझे याद है एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे कहा था कि मुस्कुराओ मत. तुम्हारी मुस्कान बहुत चौड़ी है. तो मैं 10 साल तक ठीक से मुस्कुरा तक नहीं पाती थी.
वरुण धवन का नया गाना ‘चुनरी-चुनरी’ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. अब अनु मलिक ने इस गाने को सपोर्ट किया है. सिंगर ने कहा कि ‘चुनरी चुनरी’ गाना संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा बसा रहेगा. गाने के दोनों वर्जन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि सलमान ने गाने को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है और वरुण ने भी दिल खोलकर गाने में डांस किया है.
---विज्ञापन---
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय के डायरेक्शन में बन रही ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म 31 जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
वासु भगनानी ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है. प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने अब मेकर्स के खिलाफ 400 करोड़ रुपये का केस कर दिया है. इस मामले को लेकर जल्द ही कोर्ट में भी सुनवाई होगी. बता दें ये फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है.
---विज्ञापन---
कुणाल कोहली की ‘हम तुम’ को रिलीज हुए 22 साल हो गए हैं. डायरेक्टर ने हाल ही में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के किसिंग सीन के एक किस्से को याद किया है. उन्होंने कहा कि रानी मुखर्जी किसिंग सीन देते हुए हंस पड़ी थीं.
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं हाल ही में सुभाष घई ने भी ‘मातृभूमि’ का रिव्यू दे दिया है. सुभाष घई ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ये फिल्म जरूर देखें.
---विज्ञापन---
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद बना हुआ है. वहीं अब इस कॉन्ट्रोवर्सी में सलमान खान की भी एंट्री हो गई है. खबरें हैं कि सलमान खान फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच पैच अप कराएंगे. पढ़िए पूरी खबर
करिश्मा कपूर की अपकमिंग सीरीज ‘ब्राउन’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. इस सीरीज में फैंस को क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. ये सीरीज 5 जून को जी5 पर दस्तक देगी. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
Entertainment News Update in Hindi: आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है! दोनों ने आज, 29 मई 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास मैटरनिटी फोटोशूट शेयर कर फैंस के साथ यह बड़ी खुशखबरी साझा की है. फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं.
---विज्ञापन---
पंकज कपूर का बर्थडे
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और शाहिद कपूर के पिता आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. पंकज कपूर को अपनी एक्टिंग के लिए 3 राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं. वहीं फिल्मों में आने से पहले पंकज कपूर ने थिएटर और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. काफी स्ट्रगल करने के बाद पंकज कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे और आज उनका नाम दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में शामिल है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: 8वें दिन भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, 200 करोड़ के पहुंची करीब; ‘चांद मेरा दिल’ का हाल बेहाल
---विज्ञापन---
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक मोहनलाल की इस फिल्म ने 81.80 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 94.91 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 197.91 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
---विज्ञापन---