कौन हैं Dhinchak Pooja के पति? सिंगर ने शादी पर पहली बार तोड़ी चुप्पी; बोलीं- ये म्यूजिक वीडियो नहीं…

Dhinchak Pooja Husband: फेमस यूट्यूबर और सिंगर ढिंचैक पूजा ने फाइनली अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ दी है. सिंगर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बातचीत की. साथ ही उन्होंने अपने पति के बारे में भी अपने फैंस को बताया.

dhinchak pooja wedding

Dhinchak Pooja Husband: ‘बिग बॉस 11’ फेम और सिंगर ढिंचैक पूजा शादी के बंधन में बंध गई हैं. सोशल मीडिया पर पति के साथ फोटोज शेयर कर पूजा ने अपने फैंस को ये खबर दी. शादी के खबरों के बाद से ही ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं और हर कोई उनके पति के बारे में भी जानना चाहता था. वहीं अब ढिंचैक पूजा ने एक इंटरव्यू में पहली बार अपनी शादी पर खुलकर बात की है और अपने पति के बारे में भी डिटेल में बताया है. चलिए आपको भी बताते हैं ढिंचैक पूजा का पति कौन है?

विज्ञापन

ढिंचैक पूजा ने शादी पर तोड़ी चुप्पी

ढिंचैक पूजा ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर शादी की वीडियो शेयर की थी, वैसे ही यूजर्स भी हैरान रह गए और उन्हें यकीन ही नहीं हो पाया की पूजा ने सच में शादी कर ली है. कुछ लोगों को तो ये भी लगा कि पूजा के ये फोटोज किसी म्यूजिक वीडियो के हैं. वहीं अब पूजा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए अपनी शादी के बारे में बात की है. उन्होंने कहा, ‘मैंने सच में शादी कर ली है और ये झूठ नहीं है. ये कोई म्यूजिक वीडियो नहीं है, सच की ही शादी है.’

विज्ञापन

कौन हैं ढिंचैक पूजा के पति?

ढिंचैक पूजा ने शादी की फोटोज में पति का चेहरा नहीं दिखाया. वहीं अब इस बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा कि मैं अपने पति का चेहरा दिखाने में अभी कंफर्टेबल नहीं हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे पति का नाम यवन है और वो भी एक सिंगर हैं और काफी अच्छे इंसान हैं. हमने भले ही एक-दूसरे के साथ अभी तक कोई गाना नहीं गाया है, लेकिन हम एक-दूसरे के गानों को पसंद करते हैं. जल्द ही हम साथ में भी कोई म्यूजिक वीडियो लेकर आएंगे.

विज्ञापन

‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकीं ढिंचैक पूजा

बता दें ढिंचैक पूजा ने यूट्यूब से अपने करियर की शुरआत की थी. सिंगर ने यूट्यूब पर अपने गाने अप्लोड किए, जो मिनटों में वायरल भी हो गए. हालांकि पूजा को अपने गानों के लिए काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. वहीं इसके बाद ‘बिग बॉस 11’ में ढिंचैक पूजा ने बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री की थी. बिग बॉस में फैंस ने उन्हें काफी प्यार भी दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ