'धुरंधर' से '24 सीजन 2' तक, JioHotstar पर धूम मचा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज; क्या आपने देखीं?
JioHotstar Top 7 Trending Movies Series: जियो हॉटस्टार पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. अगर आपने अभी तक ये फिल्में-सीरीज नहीं देखी हैं तो आज ही इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

धुरंधर
2 / 8रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना के साथ-साथ लीड रोल में हैं.
24 सीजन 2
3 / 8अनिल कपूर की इस सीरीज का दूसरा सीजन हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. इस सीरीज ने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2
4 / 8रणदीप हुड्डा की ये एक्शन थ्रिलर सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में रणदीप हुड्डा पुलिस इंस्पेक्टर बनकर ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. वहीं इसे आप वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं.
द अमेजिंग स्पाइडर मैन
5 / 8साल 2012 में रिलीज हुई ये अमेरिकन सुपरहीरो फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को मार्क वेब ने डायरेक्ट किया है. वहीं अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो आज ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.
डोरेमोन
6 / 8ये फेमस एनिमेटेड सीरीज भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. इस सीरीज की कहानी एक डोरेमोन नाम के रोबोट के इर्द-गिर्द घूमती है. अपने दोस्तों के साथ देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट है.
ठुकरा के मेरा प्यार
7 / 8संचिता बसु और धवल ठाकुर की ये सीरीज भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं जल्द ही इस सीरीज का दूसरा सीजन भी रिलीज होने जा रहा है.
लाफ्टर शेफ्स
8 / 8भारती सिंह स्टारर ये कुकिंग रियलिटी शो भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. इस शो में टीवी के जाने-माने कलाकार अपने कुकिंग से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. वहीं इसमें आपको कॉमेडी का भी डोज मिलेगा.