1990 से 1999 तक की वो 10 फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को बना दिया था नोट छापने की मशीन, देखें पूरी लिस्ट
Best Bollywood Movies of 90s: अगर आपको असली बॉलीवुड देखना है, तो 90s में इन 10 फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. इनमें 5 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, 2 सुपर ब्लॉकबस्टर और 3 ब्लॉकबस्टर बनीं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.

Best Bollywood Movies of 90s: अगर आपको असली बॉलीवुड देखना है, तो 90s में इन 10 फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. इनमें 5 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, 2 सुपर ब्लॉकबस्टर और 3 ब्लॉकबस्टर बनीं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.
हम आपके हैं कौन
2 / 11सलमान खान और माधुरी दीक्षित की इस फिल्म ने 1994 में कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. भारतीय सिनेमा के इतिहास में ₹100 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली यह पहली फिल्म थी. सूरज बड़जात्या की इस फिल्म ने थिएटर्स में महीनों तक 'हाउसफुल' के बोर्ड टांग रखे थे.
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
3 / 11साल 1995 में रिलीज होने वाली यह फिल्म केवल एक ब्लॉकबस्टर नहीं बल्कि एक कल्ट बन गई. मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में यह फिल्म 25 से ज्यादा सालों तक लगातार चलती रही. शाहरुख खान और काजोल इसके लीड एक्टर्स थे.
राजा हिन्दुस्तानी
4 / 11साल 1996 की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म, जिसने देश के छोटे शहरों और सिंगल स्क्रीन्स पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. आमिर खान और करिश्मा कपूर की इस इमोशनल-रोमैटिक फिल्म के गानों और ड्रामा को दर्शकों ने बार-बार देखा.
कुछ कुछ होता है
5 / 11करण जौहर की इस डेब्यू फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि ओवरसीज (विदेशों) के बाजारों में भी छप्परफाड़ कमाई कर नोटों की बरसात की थी. साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में कॉलेज रोमांस, दोस्ती और "राहुल-अंजलि" के आइकॉनिक किरदारों ने बॉक्स ऑफिस का पूरा मिजाज बदल दिया.
बॉर्डर
6 / 11साल 1997 की इस मेगा-ब्लॉकबस्टर ने देशभक्ति के जज्बे को भुनाकर सिनेमाघरों को थिएटर्स की जगह 'मेला' बना दिया था. सनी देओल का दमदार अभिनय, जेपी दत्ता का निर्देशन और "संदेसे आते हैं" गाने ने हर भारतीय को सिनेमाघर खींच लाया था.
करण अर्जुन
7 / 11साल 1995 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान मुख्य किरदार में थे. इसमें पुनर्जन्म वाली एक्शन ड्रामा वाली कहानी दिखाई गई है. आज भी इस फिल्म के डॉयलाग्स लोगों के जुबान पर रटे हुए हैं.
आंखें
8 / 11गोविंदा और चंकी पांडे की इस कॉमेडी फिल्म ने बजट के मुकाबले कई गुना ज्यादा का रिटर्न देकर साल 1993 में बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था.
दिल तो पागल है
9 / 11साल 1997 में रिलीज हुई 'दिल तो पागल है' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. यश चोपड़ा की इस म्यूजिकल रोमांस फिल्म ने मेट्रो शहरों और मल्टीप्लेक्स संस्कृति की नींव रखी और बंपर कमाई की.
हम साथ-साथ हैं
10 / 11सदी के आखिरी साल (1999) में आई इस मल्टीस्टारर पारिवारिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इसमें सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा, तब्बू जैसे अन्य कई बड़े कलाकार शामिल थे.
खलनायक
11 / 11संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के एक्शन और "चोली के पीछे" गाने के क्रेज ने टिकटों की भारी कालाबाजारी (Black Marketing) कराई थी. साल 1993 में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.