Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8: कछुए से भी धीरे रेंग रही अनन्या पांडे की फिल्म, क्या निकाल पाएगी अपना बजट?

Chand Mera Dil Total Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में धीमी गति से चल रही है. फिल्म ने आठवें दिन काफी कम कमाई की है. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या मूवी अपना बजट निकाल पाएगी या नहीं?

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

Chand Mera Dil Hit or Flop: अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई फिल्म चंद मेरा दिल सिनेमाघरों में धीमी गति से चल रही है. 22 मई 2026 को रिलीज हुई यह रोमांटिक फिल्म दिन-प्रतिदिन कमजोर प्रदर्शन कर रही है. आठवें दिन भी इसका कलेक्शन बहुत कम किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आठवें दिन का कलेक्शन

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) ने रिलीज के आठवें दिन (शुक्रवार) बॉक्स ऑफिस पर केवल ₹1 करोड़ का बेहद सुस्त कलेक्शन किया है. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की रफ्तार अब कछुए से भी धीमी हो चुकी है और इसके लिए सिनेमाघरों से अपना बजट निकाल पाना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.

पहले हफ्ते की कुल कमाई

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) की शुरुआत ठीक हुई थी. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3 करोड़ तक कमाई की. वहीं अगर पहले वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ 8 करोड़ की कमाई कर पाई है. पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन भी 19.45 करोड़ की रहा. वहीं 8वें दिन का कलेक्शन मिलाकर 20.45 करोड़ तक हो गया है. अगर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 26-27 करोड़ का कलेक्शन कर पाया है.

विज्ञापन

फिल्म का बजट और सफलता का अनुमान

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का बजट और प्रमोशन कास्ट मिलाकर कुल 30 करोड़ के आसपास की राशि है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन भी 26-26 करोड़ के बीच का है. इस हिसाब से फिल्म अपना बजट कवर करने में आने वाला हफ्ता ले सकती है. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ‘कमर्शियल फेलियर’ (Flop) मानी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ