'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट ने गुपचुप रचाई शादी, पति संग फोटोज कीं शेयर; लोगों ने कर दिया ट्रोल
Dhinchak Pooja Wedding: 'बिग बॉस 11' फेम कंटेस्टेंट और यूट्यूबर ढिंचैक पूजा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर पूजा की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. वहीं यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ही अपने पति के साथ फोटोज भी शेयर की हैं. अब पूजा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी
2 / 8अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिंज वीडियोज शेयर करने वालीं ढिंचैक पूजा दुल्हन बन गई हैं. पूजा ने अपने पति के साथ शादी की फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.
इंस्टाग्राम पर फोटोज कीं शेयर
3 / 8ढिंचैक पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर जिन फोटोज को शेयर किया है, उनमें वो लाल रंग के शादी के लहंगे में नजर आ रही हैं. वहीं पूजा ने अपने साथ अपने दूल्हे राजा की भी झलक दिखाई, हालांकि पति का चेहरा नहीं दिख रहा है.
पति संग दिए पोज
4 / 8पूजा ने जिन फोटोज को फैंस के बीच साझा किया है, उनमें से एक फोटो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ स्टेज पर पोज देती नजर आ रही हैं. दोनों प्यार से एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं.
पति का नहीं दिखाया चेहरा
5 / 8'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट की शादी की फोटोज देखकर फैंस भी उनके पति के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन पूजा ने अपने पति के बारे में कुछ भी रिवील नहीं किया है और चेहरा भी छुपाए रखा.
फोटोज देख सब हुए हैरान
6 / 8पूजा की शादी की फोटोज देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें बधाई देने की जगह ट्रोल कर रहे हैं. किसी को भी यकीन ही नहीं हो रहा है कि पूजा ने शादी कर ली है. वहीं कुछ लोग तो बोल रहे हैं कि पूजा प्रैंक कर रही हैं.
लोगों ने किया ट्रोल
7 / 8पूजा की फोटोज पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा है, 'अब गाना गाएगी शादी मैंने कर ली आज.' वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वाकई पूजा को उनकी शादी के लिए बधाई दे रहे हैं.
कौन हैं ढिंचैक पूजा?
8 / 8बता दें पूजा का 'सेल्फी मैंने ले ली आज' काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने के बाद से ही पूजा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. इसके बाद पूजा 'बिग बॉस 11' में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर गई थीं.