Brown On OTT: खाकी वर्दी पहन सीरियल किलर की तलाश में निकलीं करिश्मा कपूर, जानें कब और कहां देखें ये थ्रिलर सीरीज?

Brown OTT Release Date: करिश्मा कपूर की अपकमिंग साइको थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' का टीजर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज में करिश्मा कपूर खाकी वर्दी पहने सीरियल किलर को ढूंढती नजर आ रही हैं. जब से मेकर्स ने सीरीज का टीजर जारी किया है, तभी से फैंस इस सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये सीरीज चर्चाओं में बनी हुई है.

karisma kapoor brown
1 / 7

विज्ञापन

करिश्मा कपूर की अपकमिंग सीरीज

करिश्मा कपूर की अपकमिंग सीरीज2 / 7

करिश्मा कपूर की अपकमिंग सीरीज 'ब्राउन' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. इस सीरीज में फैंस को क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फैंस को भी इस सीरीज का टीजर काफी पसंद आया है.

विज्ञापन

OTT पर कब रिलीज होगी ये फिल्म?

OTT पर कब रिलीज होगी ये फिल्म?3 / 7

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की ये सीरीज 5 जून को जी5 पर दस्तक देगी. सीरीज में करिश्मा कपूर पुलिस की खाकी वर्दी में साइको किलर की तलाश कर रही हैं, जो शहर में लोगों की जान ले रहा है.

टीजर हुआ रिलीज

टीजर हुआ रिलीज4 / 7

वहीं इसके साथ ही टीजर में दिखाई दिया कि एक तरफ जहां एक्ट्रेस पुलिस बनकर केस सॉल्व करती दिखाई दे रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर वो अपनी निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव से भी डील कर रही हैं.

विज्ञापन

नोवल पर आधारित है ये सीरीज

नोवल पर आधारित है ये सीरीज5 / 7

करिश्मा कपूर की ये सीरीज साल 2016 में आई अभीक बरुआ की नोवल 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है. पहली बार इस सीरीज में करिश्मा कपूर ग्लैमर नहीं बल्कि एक्शन करती नजर आने वाली हैं.

'ब्राउन' सीरीज की स्टारकास्ट

'ब्राउन' सीरीज की स्टारकास्ट6 / 7

वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें करिश्मा कपूर के साथ-साथ सूर्या शर्मा, सोनी राजदान, जिशु सेनगुप्ता और हेलेन भी लीड रोल में हैं. अब फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

विज्ञापन

करिश्मा कपूर की इससे पहले सीरीज

करिश्मा कपूर की इससे पहले सीरीज7 / 7

बता दें करिश्मा कपूर ने इस सीरीज से पहले साल 2024 में आई 'मर्डर मुबारक' में काम किया था. इस सीरीज में करिश्मा के साथ-साथ सारा अली खान, टिस्का चोपड़ा, विजय वर्मा और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन