Netflix पर छाई 4 एपिसोड वाली ये स्पोर्ट्स सीरीज, मशहूर टेनिस प्लेयर Rafael Nadal की जिंदगी के खोल दिए सारे पन्ने

Rafa Documentary Watch on Netflix: आज ही मशहूर टेनिस प्लेयर Rafael Nadal पर बनी 4 एपिसोड वाली सीरीज Netflix पर रिलीज हुई है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इसमें Rafael Nadal के जीवन से जुड़े हर अच्छे-बुरे किस्से दिखाए गए हैं.

netflix new sports series rafa
1 / 7
netflix new sports series rafa

Rafa Documentary Watch on Netflix: आज ही मशहूर टेनिस प्लेयर Rafael Nadal पर बनी 4 एपिसोड वाली सीरीज Netflix पर रिलीज हुई है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है. इसमें Rafael Nadal के जीवन से जुड़े हर अच्छे-बुरे किस्से दिखाए गए हैं.  

विज्ञापन

Netflix पर रिलीज हुई सीरीज

Netflix पर रिलीज हुई सीरीज2 / 7

आज यानी 29 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर Rafa" नाम की 4 एपिसोड वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज हुई. ओटीटी पर आते ही इस सीरीज ने दर्शकों को अपने ऊपर ध्यान खींच लिया है.

विज्ञापन

किस पर बनी है यह सीरीज?

किस पर बनी है यह सीरीज?3 / 7

यह सीरीज दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नाडाल की जिंदगी, संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी बताती है. सरल भाषा में, यह सिर्फ मैचों की हाइलाइट्स नहीं है, बल्कि राफेल नाडाल की जिंदगी का हर अच्छा बुरा पहलू दिखाती है.

बचपन और संघर्ष के दिन

 बचपन और संघर्ष के दिन4 / 7

सीरीज के पहले एपिसोड में राफा के बचपन को दिखाया गया है. स्पेन के मल्लोर्का द्वीप पर जन्मे नाडाल को उनके चाचा टोनी ने बहुत छोटी उम्र से ट्रेनिंग दी. स्कूल के बाद सीधे टेनिस कोर्ट पर. राफेल कहते हैं कि बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता. यह सीरीज बताती है कि कैसे उन्होंने बचपन में ही अनुशासन सीखा.

विज्ञापन

चोटों का सामना और वापसी

चोटों का सामना और वापसी5 / 7

राफेल की जिंदगी में सबसे बड़ा संघर्ष चोटें रही हैं. घुटने की समस्या, कमर का दर्द और पैर की फ्रैक्चर के बावजूद वे खेलते रहे. एक एपिसोड में दिखाया गया है कि कैसे 2023 में चोट के बाद वे 2024 में वापसी के लिए तैयार हुए. डॉक्टरों के पास जाते, रिहैब करते और फिर कोर्ट पर वापस आते.

परिवार और निजी जिंदगी

परिवार और निजी जिंदगी6 / 7

सीरीज सिर्फ टेनिस पर नहीं रुकती. राफेल की पत्नी मारिया, परिवार और दोस्तों की अनसीन फुटेज शामिल हैं. वे बताते हैं कि घर पर राफेल कितने शांत और साधारण इंसान हैं. प्रसिद्धि के बावजूद वे सामान्य जीवन जीना चाहते थे.

विज्ञापन

बड़े मैचों के बारे में

बड़े मैचों के बारे में7 / 7

सीरीज में रॉजर फेडरर और नोवाक जोकोविच जैसे बड़े खिलाड़ियों का जिक्र है. राफा ने 22 ग्रैंड स्लैम जीते, जिसमें 14 फ्रेंच ओपन शामिल हैं। मिट्टी के कोर्ट पर वे राजा बने रहे. पुराने मैचों के फुटेज और नए इंटरव्यू से पूरा सफर जीवंत हो उठता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन