बॉक्स ऑफिस पर 70 दिनों से अंगार बनकर बरस रही है Dhurandhar 2! 7 बड़े रिकॉर्ड तोड़े, पर 'सैयारा' और 'पुष्पा 2' से रह गई पीछे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. पिछले 70 दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़कर अपनी धाक जमाई है. फिर भी कुछ मामलों में सैयारा और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों से पीछे रह गई. आइए जानते हैं कहां फिल्म खाई मात?

Dhurandhar 2 box office collection
1 / 11
Dhurandhar 2 box office collection

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है. पिछले 70 दिनों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़कर अपनी धाक जमाई है. फिर भी कुछ मामलों में सैयारा और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों से पीछे रह गई. आइए जानते हैं कहां फिल्म खाई मात?  

विज्ञापन

रणवीर सिंह की धुरंधर 2

 रणवीर सिंह की धुरंधर 22 / 11

फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. रणवीर सिंह की इस जासूसी थ्रिलर फिल्म ने सिनेमाघरों में 70 दिन बिता लिए हैं. इन 70 दिनों में 7 बड़े रिकॉर्ड तोड़ें हैं. आइए जानते हैं सभी के बारे में.

विज्ञापन

नॉर्थ अमेरिका में सबसे बड़ी कमाई

नॉर्थ अमेरिका में सबसे बड़ी कमाई3 / 11

फिल्म ने उत्तरी अमेरिका (North America) में $28.60+ मिलियन (₹275.10 करोड़) की कमाई की है. वहीं इसने एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ($20.70 मिलियन) के लाइफटाइम ओवरसीज रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा4 / 11

फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,792 करोड़ से अधिक की कमाई कर 'बाहुबली 2' के ₹1,788 करोड़ के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने की ओर कदम बढ़ाए

विज्ञापन

घरेलू बॉक्स ऑफिस में नया कीर्तिमान

घरेलू बॉक्स ऑफिस में नया कीर्तिमान5 / 11

इतना ही नहीं, धुरंधर 2 ने भारत में केवल हिंदी बेल्ट से ₹1,102 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बनी है.

ऐतिहासिक ओपनिंग वीकेंड

ऐतिहासिक ओपनिंग वीकेंड6 / 11

जहां फिल्मों को ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ पार करने में नानी याद आ जाती हैं. वहीं पर धुरंधर 2 ने रिलीज के शुरुआती 3 दिनों (ओपनिंग वीकेंड) में ही फिल्म ने दुनिया भर में ₹503 करोड़ का आंकड़ा पार कर महा-रिकॉर्ड बनाया था.

विज्ञापन

सबसे तेज ₹1,000 करोड़ क्लब में शामिल

 सबसे तेज ₹1,000 करोड़ क्लब में शामिल7 / 11

फिल्म धुरंधर 2 ग्लोबल स्तर पर मात्र एक हफ्ते के भीतर ₹1,000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्मों में से एक बनी. इससे पहले किसी भी फिल्म ने इतनी तेजी से 1000 करोड़ नहीं कमाए थे.

साउथ मार्केट्स में डंका

साउथ मार्केट्स में डंका8 / 11

धुरंधर 2 इतने में ही नहीं रुकी. पारंपरिक रूप से हिंदी फिल्मों के लिए कठिन माने जाने वाले दक्षिण भारतीय बाजारों (तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम डब्ड वर्जन) से फिल्म धुरंधर 2 ने ₹300 करोड़ बटोरे, जो कि एक बड़ा आंकड़ा है.

विज्ञापन

ऑल-टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग 'A' रेटेड फिल्म

ऑल-टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग 'A' रेटेड फिल्म9 / 11

धुरंधर 2 'A' रेटेड फिल्म है. वयस्कों के लिए प्रमाणित (A-Rated) भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले किसी भी अडल्ट फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की थी.

'पुष्पा 2' का ऑल-इंडिया नेट रिकॉर्ड

'पुष्पा 2' का ऑल-इंडिया नेट रिकॉर्ड10 / 11

धुरंधर 2 ने जहां हर जगह अपना झंडा गाढ़ा, वहां अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के सामने घुटने टेक दिए. दरअसल, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर ₹1,234.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. जबकि 'धुरंधर 2' अब तक भारत में लगभग ₹1,192 करोड़ (सभी भाषाएं मिलाकर) ही जुटा पाई है और करीब ₹42 करोड़ से पीछे है.

विज्ञापन

'सैयारा' का दूसरा शनिवार रिकॉर्ड

'सैयारा' का दूसरा शनिवार रिकॉर्ड11 / 11

हालांकि 'धुरंधर 2' ने कई हफ्तों तक शानदार पकड़ बनाई, लेकिन रिलीज के शुरुआती दौर में दूसरे शनिवार के हिंदी बेल्ट के उछाल के कुछ आंशिक आंकड़ों में यह 'पुष्पा 2' (₹46.50 करोड़) और कुछ क्षेत्रों में 'सैयारा' जैसी फिल्मों के ट्रेंड से पीछे रही थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन