8वें दिन भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, 200 करोड़ के पहुंची करीब; ‘चांद मेरा दिल’ का हाल बेहाल

Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. वहीं अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office Collection

Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की इस क्राइम थ्रिलर ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की तारीफ हो रही है. वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. हालांकि इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 40.8% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,453 रहे. भारत में अब तक मोहनलाल की इस फिल्म ने 81.80 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 94.91 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 197.91 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 7वें दिन 2.20 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने सिर्फ 19.45 करोड़ का ही कलेक्शन किया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.98 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 26.03 करोड़ है. अनन्या पांडे की इस फिल्म को ऑडियंस कुछ खास पसंद नहीं कर रही है, ये ही वजह है कि फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘चांद मेरा दिल’ जहां एक रोमांटिक फिल्म है, तो वहीं दूसरी ओर मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. ‘दृश्यम 3’ की रिलीज का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था. ये ही वजह है कि ‘दृश्यम 3’ की कहानी को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल और सिद्दीकी लीड रोल में हैं. वहीं ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे के साथ लक्ष्य लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ