IMDb की रेटिंग लिस्ट में नंबर 1 पर छाया ये 14 साल का एक्टर, रणवीर-आलिया को भी छोड़ा पीछे
Yudhvir Ahlawat IMDb Ranking: हर हफ्ते IMDb 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी' (Popular Indian Celebrities) की लिस्ट निकालता है, जिसमें इस 14 साल के एक्टर ने पहला स्थान पाया है. इसने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों को भी पीछे कर दिया है. आइए जानते हैं.

Yudhvir Ahlawat IMDb Ranking: हर हफ्ते IMDb 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी' (Popular Indian Celebrities) की लिस्ट निकालता है, जिसमें इस 14 साल के एक्टर ने पहला स्थान पाया है. इसने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों को भी पीछे कर दिया है. आइए जानते हैं.
IMDb की नई लिस्ट
2 / 8IMDb हर हफ्ते 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी' (Popular Indian Celebrities) की लिस्ट निकालता है, जिसमें पहला स्थान आलिया या रणवीर जैसे सुपरस्टार्स ने नहीं बल्कि इस 14 साल के बच्चे को मिला है.
कौन है यह 14 साल का एक्टर?
3 / 8इस 14 साल के एक्टर का नाम है युद्धवीर अहलावत (Yudhvir Ahlawat). इन्होंने हाल ही में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'कर्तव्य' (Kartavaya) में छोटे बच्चे का किरदार निभाया. लेकिन उनकी एक्टिंग ने दिग्गजों को फीका कर दिया.
Netflix पर रिलीज हुई नई फिल्म
4 / 8नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'कर्तव्य' (Kartavya) में युद्धवीर ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे 14 साल के मासूम लड़के का किरदार निभाया है, जिसे बहला-फुसलाकर एक डेंजरस मर्डर/हिट जॉब (Crime) करा दिया जाता है.
सैफ अली खान पर भारी पड़ा किरदार
5 / 8सैफ अली खान स्टारर इस फिल्म में युद्धवीर की एक्टिंग के सामने खुद सैफ फीके लगने लगे. युद्धवीर की नेचुरल एक्टिंग और इमोशनल सीन्स ने लोगों को दिलों को छू लिया.
IMDb पर टॉप सर्च में
6 / 8उनकी जबरदस्त एक्टिंग देखने के बाद दर्शकों ने उनके बारे में जानने के लिए इंटरनेट और IMDb पर उनकी प्रोफाइल को ताबड़तोड़ सर्च किया, जिससे वे सीधे नंबर 1 पर पहुंच गए.
युद्धवीर की असली उम्र
7 / 8फिल्म ने युद्धवीर ने मात्र 14 साल के बच्चे का किरदार निभाया है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि युद्धवीर असल जिंदगी में 33 साल के हैं. उनकी बेमिसाल एक्टिंग की वजह से दर्शक उनकी उम्र को लेकर धोखा खा गए.
बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा
8 / 8IMDb की इस हफ्ते की रैंकिंग में नंबर 1 पर आकर युद्धवीर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के कारण चर्चा में रहीं ऐश्वर्या राय, साउथ सुपरस्टार थलपति विजय, शाहरुख खान और रणवीर-आलिया जैसे टॉप सेलिब्रिटीज को पॉपुलैरिटी चार्ट्स में मात दे दी है.