Netflix पर 3 महीने बाद भी ट्रेंड कर रही 113 मिनट की फिल्म, 6 भाषाओं में वीकेंड पर देखें मजेदार कहानी

Netflix Top Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर आए दिन नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं ये फिल्म-सीरीज आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो 3 महीने पहले रिलीज हुई थी और आज भी टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है. चलिए जानते हैं आखिर इस फिल्म का नाम क्या है?

made in korea trending on netflix
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'मेड इन कोरिया' है. 113 मिनट की इस कॉमेडी फिल्म को 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. वहीं आज ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप 10 पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

इस भारतीय कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी तमिलनाडु के एक छोटे से गांव की लड़की सेनबा की कहानी है. जिसे बचपन से ही कोरियन ड्रामा और कल्चर से गहरा लगाव है. वहीं फिल्म की कहानी भी सेनबा के इर्द-गिर्द ही घूमती है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 7

सेनबा की लाइफ में ट्विस्ट तब आता है जब उसका बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे देता है और उसे सियोल में अकेले ही छोड़ देता है. इसके बाद सेनबा सियोल में अपनी लाइफ जीने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करती है.

विज्ञापन

प्यार में मिलता है धोखा

प्यार में मिलता है धोखा5 / 7

वहीं सेनबा की लाइफ में बदलाव तब आता है जब सेनबा अपने बॉयफ्रेंड के धोखे से उभरने के लिए सियोल में ही अपनी नई पहचान पाने के सफर पर निकल पड़ती है. फिल्म में सेनबा का जुनूनी सफर देखने को मिलता है.

फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने जीता दिल

फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने जीता दिल6 / 7

फिल्म की कहानी के क्लाइमैक्स तक पहुंचते-पहुंचते आपको फिल्म से ही प्यार हो जाएगा. वहीं इस फिल्म में सेनबा के किरदार में प्रियंका मोहन नजर आई हैं और प्रियंका ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया.

विज्ञापन

इन 6 भाषाओं में देखें फिल्म

इन 6 भाषाओं में देखें फिल्म 7 / 7

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को आप 6 भाषाओं में देख सकते हैं. इनमें तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और इंग्लिश जैसी भाषाएं शामिल हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6 है. वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन