Karuppu Box Office Collection Day 14: 2 हफ्ते बाद भी नहीं थम रहा 'करप्पू' का तूफान, जानें अब तक का कलेक्शन

Suriya Karuppu Total Collection Worldwide: सूर्या की फिल्म करप्पू को रिलीज हुए 2 हफ्ते बीत चुके हैं. लेकिन इसका जादू अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. यह एक्शन ड्रामा फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. आइए जानते हैं 14वें दिन का कुल कलेक्शन.

Karuppu Box Office Collection Day 14

Karuppu Box Office Collection Day 14

Suriya New Movie Box Office Success: सूर्या की फिल्म करप्पू रिलीज हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन इसका जादू अभी भी थमा नहीं है. यह एक्शन ड्रामा दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. फिल्म के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से लोग बार-बार थिएटर जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

14वें दिन की कुल कमाई

साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘करप्पू’ (Karuppu) ने रिलीज के 14वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की है. फिल्म ने गुरुवार को कुल 4.95 करोड़ कमाए. यह पिछले 2 दिनों के रिकॉर्ड के मुकाबले ज्यादा कमाई थी. ऑक्यूपेंसी 24.4% दर्ज की गई, जो कि पिछले 2 दिनों से ज्यादा रही.

करप्पु फिल्म का कुल कलेक्शन

अगर सूर्या की फिल्म करप्पु के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 166.50 करोड़ से लेकर 167 करोड़ का किया है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 192.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 263.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

तमिलनाडु में सूर्या का दबदबा कायम

फिल्म का मुख्य बिजनेस तमिल मार्केट से आ रहा है. फिल्म वे तमिलनाडु में अकेले ₹130 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है और राज्य के प्रतिष्ठित 100 करोड़ क्लब में आसानी से जगह बना चुकी है. वहीं तेलुगु डब्ड वर्जन (Veerabhadrudu) ने भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ठीक-ठाक कमाई की है. इसके अलावा कर्नाटक और केरल से भी फिल्म लगातार कलेक्शन बटोर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ