June OTT Releases: जून महीने में लौटेगा 90s का जादू! माधुरी से लेकर करिश्मा तक, OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और सीरीज
June OTT Releases List: मूवी लवर्स के लिए यह जून महीना बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस महीने 90s का जादू चलने वाला है. माधुरी से लेकर करिश्मा कपूर ओटीटी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. देखें पूरी लिस्ट.

June OTT Releases List: मूवी लवर्स के लिए यह जून महीना बेहद खास होने वाला है. क्योंकि इस महीने 90s का जादू चलने वाला है. माधुरी से लेकर करिश्मा कपूर ओटीटी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. देखें पूरी लिस्ट.
मां बहन
2 / 9माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा स्टारर यह एक डार्क-कॉमेडी क्राइम फिल्म है. यह फिल्म 4 जून 2026 को Netflix पर रिलीज होने वाली है. इसकी कहानी रेखा, जया और सुषमा नाम की मां-बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी रसोई में अचानक एक लाश मिलने से पूरी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है
ब्राउन
3 / 9करिश्मा कपूर एक बेहद इंटेंस नियो-नॉर साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज के साथ आने वाली हैं. उनकी यह फिल्म 5 जून 2026 को ZEE5 पर रिलीज होगी. अभिनय देव द्वारा निर्देशित इस सीरीज में करिश्मा एक पुलिस अधिकारी 'रीटा ब्राउन' के मुख्य किरदार में रहस्य और सस्पेंस की परतों को खोलती नजर आएंगी.
मेड इन इंडिया अ टाइटन स्टोरी
4 / 9यह बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज है, जिसमें सिद्ध भारतीय घड़ी ब्रांड 'टाइटन' (Titan) के बनने और वैश्विक स्तर पर पहचान हासिल करने के ऐतिहासिक सफर के बारे में दिखाया गया है. नसीरुद्दीन शाह और जिम सरभ स्टारर यह सीरीज Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी.
धुरंधर 2
5 / 9बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने और करीब ₹1,800 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के बाद आदित्य धर निर्देशित यह जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे रही है. 4 जून 2026 को JioHotstar पर आप इसे देख सकते हैं.
गुल्लक सीजन 5
6 / 9टीवीएफ (TVF) की यह पसंदीदा सीरीज एक बार फिर मिश्रा परिवार की उसी जानी-पहचानी और दिल छू लेने वाली मिडिल-क्लास पारिवारिक खट्टी-मीठी नोकझोंक के साथ लौट रही है. जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी और हर्ष मयार स्टारर यह ड्रामा सीरीज 5 जून 2026 को SonyLIV पर रिलीज होगी.
पैट्रियट
7 / 9यह एक हाई-ऑक्टेन मलयालम स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें साउथ सिनेमा के ये दिग्गज कलाकार सिस्टम में छिपे भ्रष्टाचार और दमन से लड़ते नजर आएंगे. इसमें ममूटी, मोहनलाल, फहद फाजिल और नयनतारा नजर आएंगी. यह फिल्म 5 जून 2026 को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है.
द बियर सीजन 5
8 / 9द बियर का पांचवां और आखिरी सीजन 25 जून 2026 को ओटीटी पर रिलीज होगी. यह शो अपना फाइनल सीजन लेकर आ रहा है.
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
9 / 9हले सीजन की भारी सफलता के बाद, धोखे, बदले और प्यार की यह खूंखार कहानी अपने दूसरे सीजन के साथ और भी ज्यादा सस्पेंस लेकर आ रही है. यह सीरीज 12 जून 2026 को JioHotstar रिलीज होने वाली है.