दिलीप कुमार से जावेद अख्तर तक, ये 7 सेलेब्स रहे बशीर बद्र के जबरा फैन; हर कोई था शायरी का दीवाना

Bollywood Celebs Fan Of Bashir Badr: मशहूर शायर बशीर बद्र अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 91 साल की उम्र में शायर का निधन उनके भोपाल स्थित घर में हुआ. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. वहीं बशीर बद्र बॉलीवुड सितारों के दिलों में भी बसते थे. दिलीप कुमार से लेकर जावेद अख्तर तक, 7 सितारे उनके फैन रहे.

Bollywood celebs bashir badr fan
1 / 8

विज्ञापन

दिलीप कुमार

दिलीप कुमार2 / 8

ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार शायर बशीर बद्र के जबरा फैन थे. वो अक्सर बशीर बद्र की शायरी को गुनगुनाते रहते थे. वहीं एक्टर को बशीर बद्र की एक शायरी बेहद पसंद थी. वो है- 'उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए.'

विज्ञापन

मीना कुमारी

मीना कुमारी3 / 8

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी भी बशीर बद्र की शायरी की दीवानी थीं. वो भी कई मौकों पर बशीर बद्र की शायरी को गुनगनाती दिखाई दी थीं. एक्ट्रेस को बशीर बद्र का 'अंदाज-ए-बयां' और उनकी गजलें बेहद पसंद थीं.

विशाल भारद्वाज

विशाल भारद्वाज4 / 8

विशाल भारद्वाज भी बशीर बद्र के फैन रहे हैं. विशाल भारद्वाज को कॉलेज के समय से ही बशीर साहब की गजलें बेहद पसंद थीं. वो अपनी संगीत मंडली में उनकी गजलें गुनगुनाया करते थे. ये उन्होंने खुद ही रिवील किया था.

विज्ञापन

जावेद अख्तर

जावेद अख्तर5 / 8

जावेद अख्तर बशीर बद्र के फैन ही नहीं बल्कि उनकी शायरी के कायल रहे हैं. वहीं जावेद अख्तर ने बशीर बद्र के निधन पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि आज हमारी उर्दू जुबान थोड़ी और गरीब हो गई है.

वरुण ग्रोवर

वरुण ग्रोवर6 / 8

फेमस गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर भी बशीर बद्र के जबरा फैन रहे हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्म 'मसान' में बशीर बद्र की मशहूर शायरी का इस्तेमाल भी किया था. इसमें 'तू किसी रेल सी गुज़रती है, मैं किसी पुल सा थरथराता हूं' शामिल है.

विज्ञापन

मनोज मुंतशिर

मनोज मुंतशिर7 / 8

जाने-माने गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. मनोज मुंतशिर अपने कार्यक्रमों में भी अक्सर स्टेज पर बशीर बद्र की शायरी की तारीफ करते रहे हैं और उनकी शायरी भी गुनगुनाते दिखाई दिए.

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन8 / 8

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी बशीर बद्र के बड़े फैन रहे हैं. वो अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भी बशीर बद्र की शायरी का ही इस्तेमाल करते हैं. वहीं उन्होंने कईं बार बशीर बद्र की शायरी की तारीफ भी की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन