Karan Johar की इंस्टा लिस्ट से कटे कई बड़े नाम, आलिया-करीना आउट, पर प्रियंका चोपड़ा अभी भी लिस्ट में शामिल

Karan Johar Unfollows Bollywood Celebs: करण जौहर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई बड़े बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया है, जो कभी करण के घनिष्ट मित्र हुआ करते थे. आइए जानते हैं करण ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

karan johar unfollowed bollywood

karan johar unfollowed bollywood

Karan Johar Instagram Following List: बॉलीवुड के मशहूर और बड़े फिल्ममेकर करण जौहर फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई बड़े बॉलीवुड सितारों को अनफॉलो कर दिया है. इन सभी बॉलीवुड सितारों संग करण का क्लोज रिलेशनशिप था. घर में आना जाना, पार्टीज में साथ दिखाने जैसी कई चीजें पब्लिक की नजरों के सामने थीं. अब अचानक करण का इन लोगों को अनफॉलो करना अंदर की बॉलीवुड गॉसिप को तेज कर रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सितारों को किया अनफॉलो?

हिदुंस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने अपने घनिष्ट मित्र शाहरुख खान, अनन्या पांडे, मनीष मल्होत्रा, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन को अनफॉलो कर दिया है. लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि करण अभी भी प्रियंका को फॉलो कर रहे हैं. उनकी फॉलोइंग लिस्ट अब 78 हो गई है.

करण जौहर की रिएक्शन

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उन्होंने करण की टीम से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने इस बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. इस पूरे वाक्ये में प्रियंका चोपड़ा का फॉलोइंग लिस्ट में रहना फैंस को हैरान कर रहा है.

विज्ञापन

प्रियंका का लिस्ट में नाम क्यों अनोखी बात?

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर के बीच पुराने कई सालों के मतभेद हैं. यह कंट्रोवर्सी कई जगहों पर आपको सुनने को मिल जाएगी, जिसमें करण पर आरोप है कि करण ने प्रियंका को बॉलीवुड से साइडलाइन कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं थी और उन्हें हॉलीवुड का रुख करना पड़ा. इसीलिए करण और प्रियंका का एक साथ होना काफी अजीब माना जा रहा है.

विज्ञापन

करण जौहर की फॉलोइंग लिस्ट

इस बड़े बदलाव के बाद करण जौहर की ‘फॉलोइंग’ संख्या सिमटकर महज 78 रह गई है. हालांकि, उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 17.5 मिलियन (1.75 करोड़) के पार है. इस सामूहिक अनफॉलो के पीछे की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही करण जौहर ने इस पर कोई आधिकारिक कमेंट किया है. सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह या तो उनका कोई पर्सनल ‘सोशल मीडिया डिटॉक्स’ या डिजिटल क्लीनअप है, या फिर यह उनके किसी आगामी प्रोजेक्ट या शो का कोई अनोखा पीआर/मार्केटिंग स्टंट (PR Stunt) भी हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ