Don 3 विवाद में सलमान खान ने रखा कदम, 'भाईजान' कराएंगे फरहान अख्तर-रणवीर सिंह के बीच पैच अप?

Don 3 Controversy: फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच 'डॉन 3' को लेकर विवाद बना हुआ है. वहीं अब इस कॉन्ट्रोवर्सी में सलमान खान की भी एंट्री हो गई है. खबरें हैं कि सलमान खान फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच पैच अप कराएंगे. 'डॉन 3' से जुड़े विवाद में सलमान खान की एंट्री से उनक फैंस भी इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं.

don 3 controversy salman khan entry
1 / 6

विज्ञापन

विवाद में सलमान खान की हुई एंट्री

विवाद में सलमान खान की हुई एंट्री2 / 6

दरअसल फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया था, जिसके बाद 'डॉन 3' की कॉन्ट्रोवर्सी मामले ने तूल पकड़ लिया. वहीं अब सलमान खान की एंट्री से उम्मीद है कि दोनों में सुलह हो सकती है.

विज्ञापन

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच कराएंगे सुलह?

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच कराएंगे सुलह?3 / 6

सलमान खान हमेशा से ही सितारों के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहते हैं, ये ही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री का गॉडफादर भी कहा जाता है. अब खबरें हैं कि सलमान खान फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच हुए कलेश को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.

दोनों सितारों से भाईजान ने की बात

दोनों सितारों से भाईजान ने की बात4 / 6

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने फरहान अख्तर से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया है कि क्रिएटिव डिफ्रेंस दशकों से इंडस्ट्री में है और ये आम बात है. इसके साथ ही सलमान खान ने रणवीर सिंह से भी बात की और उनका पॉइंट जाना.

विज्ञापन

भाईजान की दोनों सितारों से अच्छी है बॉन्डिंग

भाईजान की दोनों सितारों से अच्छी है बॉन्डिंग5 / 6

वहीं इंडस्ट्री में सलमान खान फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों के ही अच्छे दोस्त हैं. इस कॉन्ट्रोवर्सी को सुलझाने के लिए भाईजान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों को ही समझाया है कि वो जल्द ही इस मामले को सुलझा लें.

सलमान खान ने समझी दोनों सितारों की बात

सलमान खान ने समझी दोनों सितारों की बात6 / 6

बता दें फरहान अख्तर के कहना है कि इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में उनका 45 करोड़ का नुकसान हो गया है. वहीं सलमान खान फरहान अख्तर के साथ खड़े हुए हैं. इसके साथ ही वो रणवीर सिंह को भी नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए सलाह दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन