हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: फिल्म Maa-Behen का टीजर हुआ रिलीज, माधुरी दीक्षित संग नजर आएंगे ये सितारे

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:40 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Prime Video पर छाई 2 घंटे 14 मिनट की ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म

ओटीटी पर प्लेटफॉर्म पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों के दिलों को जीत लेती है. आप भी ओटीटी पर फिल्में देखने पसंद करते हैं और इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कुछ बढ़िया तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक शानदार फिल्म लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं. इस मूवी का निर्देशन विजय कुमार राजेंद्रन ने किया है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है. पढ़िए पूरी खबर...

23:02 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर 4 महीने से टॉप 10 में छाई ये Suspense Thriller फिल्म

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर गदर मचा रही है. फिल्म को आईएमडीबी ने भी धांसू रेटिंग दी है. पढ़िए पूरी खबर...

22:33 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: लाखों में सिमटी 'राजा शिवाजी' की कमाई, जानें 15वें दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह मूवी 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था. लेकिन अब मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए जानते हैं कि मूवी ने आज कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

21:37 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Rajinikanth की फिल्म ‘Jailer 2’ के सेट पर दर्दनाक हादसा

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद फैंस के साथ-साथ पूरी टीम भी सदमे में आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:00 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: 25 साल की ये टीवी एक्ट्रेस हुई 'कास्टिंग काउच' का शिकार

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच बहुत खराब लेकिन कॉमन कल्चर है, जो कि कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को अपने शुरुआती दिनों में झेलना पड़ता है. ऐसी ही एक टीवी एक्ट्रेस को मात्र 25 साल की उम्र में 'कास्टिंग काउच' का सामना करना पड़ा था, जिसमें मेकर्स ने बहुत खराब शर्तें सामने रखी थीं. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

20:35 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर इस दिन दस्तक देगी माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां बहन'

आपको ओटीटी पर मूवी देखने का शौक है और आप इन दिनों कोई बढ़िया मूवी तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो OTT पर जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस मूवी में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

20:23 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: NEET पेपर लीक विवाद के बीच, Prime Video पर ट्रेंड कर रही ये थ्रिलर सीरीज

NEET पेपर लीक विवाद के बीच, Prime Video पर ये एग्जाम से जुड़ी थ्रिलर सीरीज ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हो चुकी है, जिसमें एग्जाम माफियाओं और पेपर लीक से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया गया है. पढें पूरी खबर...

19:53 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Kareena Kapoor की वो थ्रिलर फिल्म, जिसमें मिलेगा इंसान और आत्मा का अनोखा कॉन्सेप्ट

करीना कपूर को आपने ज्यादातर हंसते-गाते हुए फिल्मों सॉफ्ट किरदार निभाते हुए देखा होगा. लेकिन 2012 में आई इस साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म में करीना ने सबको डरा दिया. आज भी बेहतरीन सस्पेंस से भरी फिल्मों में इस खास फिल्म का नाम लिया जाता है. पढें पूरी खबर...

19:49 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix-JioHotstar और Prime Video पर रिलीज हुईं नई साउथ फिल्में-सीरीज

आपको साउथ सिनेमा की फिल्में-सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए नई रिलीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में मलयालम से तेलुगु तक की फिल्मों और सीरीज का नाम शुमार है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:03 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: 5 साल तक सिनेमाघरों में लगातार चली Dharmendra की ये कल्ट फिल्म

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने कई सारी फिल्में की है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. इन फिल्मों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. लेकिन आज हम आपको 'ही मैन' की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. इस फिल्म ने 5 सालों तक सिनेमाघरों पर राज किया था. पढ़िए पूरी खबर...

18:37 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: क्या 'तलाकशुदा' हैं Diljit Dosanjh? सालों पहले Ex वाइफ संग टूट चुकी है शादी

इन दिनों दिलजीत दोसांझ की पत्नी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. लेकिन बहुत कम लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत तलाकशुदा बताए जा रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला. पढें पूरी खबर...

17:49 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: ना भारी बजट, ना तगड़े VFX...इस 10 साल पुरानी फिल्म के सामने फेल हुई धुरंधर 2

साल 2026 में सिर्फ धुरंधर 2 की सफलता की चर्चाएं हुईं. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि यह ब्लॉकबस्टर फिल्म इस 10 साल पुरानी देसी फिल्म के सामने फीकी पड़ गई. साधारण कहानी और बिना किसी तगड़े VFX के भी फिल्म ने हिंदी सिनेमा में अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है. पढें पूरी खबर...

17:21 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Rasha Thadani की नई फिल्म का गाना Manga Manga गाना हुआ आउट

Rasha Thadani की नई फिल्म का नया गाना Manga Manga रिलीज हो गया है. राशा ने इंस्टाग्राम पर BTS वीडियो शेयर किया है.

16:29 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: RCB प्लेयर ने चुराया Shehnaaz Gill का दिल? जानें क्या है सच्चाई?

सिद्धार्थ शुक्ला के बाद Shehnaaz Gill का नाम इस आरसीबी प्लेयर के साथ जुड़ता नजर आ रहा है. IPL मैच के दौरान शहनाज को सपोर्ट करता देख दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा मिली. आइए जानते हैं सच्चाई. पढें पूरी खबर...

16:09 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: 57 साल बाद भी नहीं फीका पड़ा Lata Mangeshkar का ये गाना

बॉलीवुड में 70-80 के दशक में कई ऐसे गाने रिलीज हुए हैं, जिन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. आज भी लोग उस दौर के गाने को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जो 57 साल पहले रिलीज किया गया था. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

15:33 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav ने बेटी का 13वां जन्मदिन किया सेलिब्रेट

राजपाल यादव अपनी बेटी का 13वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी बेटी के साथ कई सुंदर तस्वीरें डाली हैं, जिनमें वे बेहद प्यारे बाप-बेटी नजर आ रहे हैं.

14:57 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Mouni Roy से शादी नहीं करना चाहते थे सूरज नांबियार! पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

टीवी सीरियल नागिन फेम मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार ने आधिकारिक तौर पर तलाक की पुष्टि कर दी है. इस बीच सूरज का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वे मौनी से शादी को लेकर अपने विचार बता रहे थे. पढें पूरी खबर...

14:24 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म 'करुप्पु', सूर्या-तृषा की जबरदस्त जोड़ी ने मचाया तहलका

साउथ इंडस्ट्री में पूरे 20 साल बाद बड़े पर्दे पर दोबारा सूर्या और तृषा की जोड़ी वापिस आई है. फिल्म 'करुप्पु' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. X पर कई रिव्यूज सामने आ रहे हैं. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

13:34 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Ayushmann Khurrana की नई फिल्म में हुई रिलीज, मां ने दिया आशीर्वाद

Ayushmann Khurrana की नई फिल्म Pati, Patni Aur Wo Do रिलीज हुई. इस दौरान आयुष्मान ने अपनी मां के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की. इसमें आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा कि ' माँ ने आशीर्वाद दे दिया. कहती हैं की तेरी फ़िल्म बहुत अच्छी है. कह रही थी अगर पापा होते तो उन्हें बहुत अच्छा लगता. She laughed a lot after a long time after watching.'

12:45 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म Maa-Behen का टीजर हुआ रिलीज

माधुरी दीक्षित की नई फिल्म Maa-Behen का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं. साथ रवि किशन का रोल भी सामने आया है. यह फिल्म Netflix पर 4 जून 2026 को स्ट्रीम करने वाली है. टीजर देखकर समझ आया कि यह एक डॉर्क कॉमेडी फिल्म होने वाली है. अगर आप इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो जल्द ही माधुरी की यह फिल्म आपका मनोरंजन करेगी.

12:00 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर दूसरे नंबर पर छाई 2 घंटे 33 मिनट की ये थ्रिलर कॉमेडी फिल्म

नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड हो रही फिल्म का नाम Bharathanatyam 2 Mohiniyattam है. इस फिल्म को 8 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी. पढ़िए पूरी खबर

11:33 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने Cannes 2026 को कहा अलविदा

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं. इसमें वो कान्स को अलविदा कहती नजर आ रही हैं. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने कान्स के लुक्स को शेयर किया है. साथ ही उन्होंने रेडी होते हुए भी कुछ फोटोज शेयर किए हैं.

11:03 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट की कान्स ट्रोलिंग में बोले सोनू सूद

आलिया भट्ट इन दिनों कान्स में फैशन का जलवा बिखेरती नजर आईं. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आलिया को ट्रोल कर दिया. वहीं अब सोनू सूद ने आलिया को सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि जब हमारा कोई अपना अंतरराष्ट्रीय मंच पर कदम रखता है, तो ये गर्व का क्षण होना चाहिए, न कि कमियां ढूंढने का. हर उपलब्धि को सार्थक होने के लिए कैमरों, सुर्खियों या अजनबियों से मान्यता की आवश्यकता नहीं होती.

10:19 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन के बाद रणबीर कपूर ने खरीदी अयोध्या में जमीन

रणबीर कपूर ने 'रामायण' की रिलीज से पहले अयोध्या में 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. रणबीर कपूर से पहले अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में जमीन खरीद चुके हैं. इस पर रणबीर कपूर ने कहा है कि मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है.

09:47 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: जावेद जाफरी की पत्नी के साथ हुई करोड़ों की ठगी

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा के साथ करोड़ों की ठगी हुई है. सोशल मीडिया पर ये मामला काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी इस मामले पर सोशल मीडिया पर बातचीत कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:15 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट आई सामने

इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस हफ्ते 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टॉप 1 की लिस्ट से नीचे आ गया है. सोशल मीडिया पर भी इन शोज की हलचल बढ़ गई है. पढ़िए पूरी खबर

08:48 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन इस ओटीटी पर होगा रिलीज

'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है. हालांकि ये अनकट वर्जन सिर्फ विदेशों में ही रिलीज किया जाएगा. भारत में ऑडियंस इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकती है. पढ़िए पूरी खबर

08:14 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन 1.90 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 78.06 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 92.41 करोड़ है.

07:40 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: माधुरी दीक्षित का बर्थडे आज

माधुरी दीक्षित आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के लिए 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई 'अबोध' मूवी से की थी. इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से माधुरी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं इसके बाद 'तेजाब' फिल्म ने एक्ट्रेस की प्रसिद्धि में चार चांद लगा दिए थे.

07:00 (IST) 15 May 2026

Entertainment News LIVE: Cannes ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट ने दिया जवाब

आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 202 में अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को यूजर्स ने ट्रोल करते हुए कहा कि आपको किसी ने कान्स में नोटिस ही नहीं किया. वहीं अब एक्ट्रेस ने एक यूजर के इस कमेंट पर ऐसा रिप्लाई दिया कि फैंस का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस के फोटो पर यूजर ने लिखा, 'कितने अफसोस की बात है कि आपको किसी ने नोटिस नहीं किया. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'क्यों अफसोस की बात है? आपने मुझे नोटिस किया.' सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये रिप्लाई काफी वायरल हो रहा है.

23:54 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: Cannes 2026 में इस पंजाबी कुड़ी ने लूटी महफिल, आपने पहचाना?

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज 12 मई से हो गया है. इस फिल्म फेस्टिवल में कई अभिनेत्रियां नजर आई है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. लेकिन इसी बीच कान्स से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबका दिल जीत लिया है. दरअसल, कान्स में एक्ट्रेस ने देसी अंदाज अपनाया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:45 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: Theatre के बाद अब OTT पर तबाही मचाएगी ये हॉलीवुड फिल्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम

Avatar 3 OTT Release: आपको हॉलीवुड की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून की कल्ट फिल्म लेकर आए हैं, जो ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी ने भारतीय बाजार में जमकर कमाई की थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

22:08 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने खुद कंफर्म किया अपना तलाक!

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. उनके तलाक की खबर काफी सुर्खियां बटोर रही है. लेकिन अब कपल ने इन खबरों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है. दरअसल, कपल ने एक नया स्टेटमेंट जारी किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढिए पूरी खबर...

21:39 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान की फिल्म King से लीक हुआ Abhishek Bachchan का लुक

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच किंग के सेट से एक्टर अभिषेक बच्चन का लुक लीक हो गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मच रहा है. अभिषेक बच्चन का लुक देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:23 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: 15 मई को थिएटर में रिलीज होंगी ये 4 बड़ी फिल्में, देखें लिस्ट

क्या आप भी इस फ्राइडे थिएटर में मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं? तो आज हम आपके लिए 4 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं. इस लिस्ट में रोमांटिक, कॉमेडी, हॉरर, पॉलिटिक्स और म्यूजिक से भरपूर फिल्में शामिल है. बता दें कि 15 मई को थिएटर में 4 नई फिल्में रिलीज हो रही हैं दरअसल, इन फिल्मों का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:38 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: एक ही कहानी पर बनी 4 फिल्में, 3 महा फ्लॉप, एक ने जीता हर किसी का दिल

बॉलीवुड में कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज होती है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आती है. इन फिल्मों की कहानी भी काफी अलग-अलग होती है. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की 4 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी एक जैसी है. हालांकि, इन 4 फिल्मों में से तीन महा फ्लॉप साबिज हुई थी. लेकिन एक मूवी सुपरहिट साबित हुई थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में... पढ़िए पूरी खबर...

19:24 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर देखें थलपति विजय की ये 5 सुपरहिट फिल्में, एक में निभाया ट्रिपल रोल

थलपति विजय के आप फैंस है, तो आज हम आपके लिए विजय की 5 शानदार मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. एक फिल्म में विजय ने ट्रिपल रोल प्ले किया है, जिसने दर्शकों अपना दीवाना बना दिया था. अगर आपको एक्शन फिल्में पसंद है, तो थलपति की यह मूवी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:48 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: Panchayat का रिकॉर्ड तोड़ IMDb पर नंबर 1 बनी प्राइम वीडियो की ये सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक ऐसी सीरीज गदर मचा रही है, जिसे द वायरल फीवर ने बनाया है. इस प्रोडक्शन हाउस ने भारत में कई ऐसी सीरीज रिलीज की है, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज में आपको ऐसे किरदार देखने को मिले है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं. यह सीरीज रिलीज होते ही कई बड़ी सीरीज को पीछे छोड़ दी है. पढ़िए पूरी खबर...

18:41 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर ट्रेंड कर रही 'धुरंधर 2' से डबल कमाई करने वाली ये थ्रिलर फिल्म

Netflix पर इस 3 साल पुरानी फिल्म का जादू फिर से वापिस लौट आया है. इसने धुरंधर 2 से ज्यादा कमाई की, जिसके बाद अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन है, तो यह बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. पढें पूरी खबर...

18:14 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: Diljit Dosanjh नहीं हैं भारतीय? सिंगर की नागरिकता को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

ग्लोबल सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने पंजाबी गानों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन बहुत लोगों को नहीं पता होगा कि वे भारतीय नागरिक नहीं हैं. उनके पास ई-वीजा है, जिसको लेकर वे यहां रहने आते हैं. आइए जानते हैं फिर किस देश के दिलजीत दोसांझ नागरिक हैं. पढें पूरी खबर...

17:02 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: सिर्फ मौनी-सूरज ही नहीं...TV के इन 5 'परफेक्ट कपल्स' का भी टूटा है दिल

टीवी जगत में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार के अलग होने की चर्चा बहुत तेज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे पहले इसी इंडस्ट्री के 5 'परफेक्ट कपल्स' का भी शादी के सालों बाद रिश्ता टूटा था. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

16:34 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: ये टॉप 7 पाकिस्तानी गानें, जिन्होंने पूरी दुनिया को बनाया अपना दीवाना

पाकिस्तानी संगीत और सूफी गायकी ने हमेशा से सीमाओं को लांघकर वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. यदि आप रूह को छू लेने वाले संगीत के शौकीन हैं, तो पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाले इन टॉप 7 पाकिस्तानी गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें. पढें पूरी खबर...

16:06 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: अरशद वार्सी ने Golmaal 5 की एक झलक की शेयर

इंस्टाग्राम पर अरशद वार्सी ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें शरमन जोशी पहचान में नहीं आ रहे. यह क्लिप उनकी आने वाली फिल्म Golmaal 5 की है, जो जल्द ही रिलीज होगी.

15:43 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: ZEE5 पर देखें ये खतरनाक थ्रिलर फिल्म, जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया 'डबल रोल'

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों की कहानियां ऐसी होती हैं, जो महीनेभर आपके दिमाग में घर कर जाएं. ऐसी ही उनकी एक फिल्म ZEE5 पर ट्रेंड कर रही है, जिसे देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. पढें पूरी खबर...

15:13 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: ये 7 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में हैं OTT का असली खजाना!

अगर आप वीकेंड कुछ धांसू देखना चाहते हैं, तो यह मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में आपके होश उड़ा सकती हैं. इन सभी फिल्मों की कहानियां खतरनाक सस्पेंस से भरी हुई हैं. आप इन फिल्मों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं. पढें पूरी खबर...

14:38 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: Vinod Khanna की 7 कल्ट-क्लासिक फिल्में, जिनमें दिखेगा 80s का धांसू एक्शन

विनोद खन्ना जैसे हैन्डसम हंक आज के जमाने में मिलना मुश्किल है. अगर आप 80s के दशक को जीना चाहते हैं तो उनकी ये 7 एक्शन फिल्में आपको बहुत पसंद आएंगी. आने वाला वीकेंड इन फिल्मों के साथ खास बना सकते हैं. पढें पूरी खबर...

14:11 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: कल रिलीज होगा फिल्म Maa-Behen का टीजर

माधुरी दीक्षित की नई फिल्म Maa-Behen जल्द Netflix पर आने वाली है. इसका टीजर कल रिलीज होने वाला है. इसमें माधुरी दीक्षित के साथ तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा नजर आने वाली हैं. यह कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आपको डार्क जोक्स देखने को मिल सकते हैं.

13:30 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: Cannes 2026 में आलिया भट्ट का नया लुक हुआ वायरल

आलिया भट्ट इस वक्त फ्रांस में कान्स 2026 फिल्म फेस्टिवल एटेंड कर रही हैं. उनका नया लुक वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंडियन टच के साथ वेस्टर्न गाउन पहना है. इसमें थोड़ा रोमन एम्पायर के ड्रेस लुक आ रहा है. इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने हुए उन्होंने कैप्शन में Bridgerton सीरीज में ऑथर की लाइन लिखी- 'Dearest Gentle Reader, Its time to say hey.'

13:11 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: प्यार नहीं...जंजाल बन जाता है इन 2 मूलांक वालों का रिलेशनशिप

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोगों को एक दूसरे को कभी डेट नहीं करना चाहिए. शुरुआत में दोनों को बहुत प्यार लगता है. लेकिन धीरे धीरे दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने लगती है. पढें पूरी खबर...

12:02 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: ऐश्वर्या राय बच्चन के Cannes लुक्स वायरल

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के आइकॉनिक लुक्स काफी वायरल हो रहे हैं. इसमें एक्ट्रेस ने अपने हर लुक में रेड कार्पेट पर कहर ढा दिया था. पढ़िए पूरी खबर

11:32 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: प्रतीक बब्बर ने स्मिता पाटिल को दी श्रद्धांजलि

प्रतीक बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें वो अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल की तरह ही पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मुझे ये सब मेरी मां से मिला है.'

11:00 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर देखें स्टूडेंट्स की लाइफ पर बनीं फिल्में

बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो स्टूडेंट्स लाइफ पर बनी हैं. इन फिल्मों को आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इनमें 12वीं फेल, छिछोरे, 3 इडियट्स, हिंदी मीडियम और सुपर 30 जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:32 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: 'किंग' की शूटिंग करके वापस मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण 'किंग' की शूटिंग करके वापस मुंबई लौटकर आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं.

10:03 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: अनिल कपूर ने की जैकी श्रॉफ की तारीफ

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जैकी श्रॉफ की तारीफ की है. जैकी श्रॉफ की 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इसमें वो सुपरहीरो के लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं अनिल कपूर ने जैकी श्रॉफ के इस लुक की खूब तारीफ की.

09:30 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: 'पेड्डी' के लिए जाह्नवी कपूर और राम चरण ने कितनी ली फीस?

राम चरण की 'पेड्डी' चर्चाओं में बनी हुई है. राम चरण ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ की मोटी रकम वसूली है. वहीं जाह्नवी कपूर की फीस भी सामने आ गई है. जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये लिए हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:03 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने पैप्स को किया इग्नोर

मौनी रॉय इन दिनों अपने तलाक की खबरों के लिए चर्चाओं में बनी हुई हैं. वहीं एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. यहां एक्ट्रेस ने पैपराजी को इग्नोर किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

08:36 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: मानुषी छिल्लर का बर्थडे

मानुषी छिल्लर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था. वहीं साल 2022 में एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

08:11 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रहीं फिल्में

बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रही हैं. इनमें सलमान खान से लेकर गोविंदा तक की फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों को सिनेमाघरों में देखकर आप एक बार फिर एंटरटेनमेंट के दीवाने हो जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर

07:49 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: 'राजा शिवाजी' ने अब तक कितनी कमाई की?

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन 1.90 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 75.05 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 88.88 करोड़ है.

07:20 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: जरीन खान का बर्थडे आज

सलमान खान की एक्ट्रेस जरीन खान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान की 'वीर' फिल्म से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म में सलमान खान के साथ जरीन खान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद एक्ट्रेस 'हेट स्टोरी 3' में भी नजर आईं.

06:55 (IST) 14 May 2026

Entertainment News LIVE: सैफ अली खान और इब्राहिम पहली बार स्क्रीन करेंगे शेयर

सैफ अली खान और इब्राहिम अली खान एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर सेट से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो एक विज्ञापन का है, जिसमें दोनों एक-दूसरे से शूटिंग के दौरान बात करते नजर आ रहे हैं. बिहाइंड-द-सीन वाले वीडियो को देखकर फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री भी खूब पसंद आ रही है.

Entertainment News: माधुरी दीक्षित की नई फिल्म Maa-Behen का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं. साथ रवि किशन का रोल भी सामने आया है. यह फिल्म Netflix पर 4 जून 2026 को स्ट्रीम करने वाली है. टीजर देखकर समझ आया कि यह एक डॉर्क कॉमेडी फिल्म होने वाली है. अगर आप इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो जल्द ही माधुरी की यह फिल्म आपका मनोरंजन करेगी.

माधुरी दीक्षित का बर्थडे

माधुरी दीक्षित आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग के लिए 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1984 में आई ‘अबोध’ मूवी से की थी. इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से माधुरी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं इसके बाद ‘तेजाब’ फिल्म ने एक्ट्रेस की प्रसिद्धि में चार चांद लगा दिए थे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: जियोहॉटस्टार नहीं… इस ओटीटी पर रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का अनकट वर्जन, सस्पेंस होगा डबल!

विज्ञापन

‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन 1.90 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 12.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 3,836 रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 78.06 करोड़ की कमाई कर ली है. साथ ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 92.41 करोड़ है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार हो जाएगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola