CJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, ट्रैफिक डायवर्जन लागू
Delhi Traffic Police: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सुबह 6 बजे से जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा.
सुबह 6 बजे से जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू. (Photo: PTI)
नई दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को काफी बवाल देखने को मिला. प्रोटेस्ट की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों को बंद रखा और कुछ मार्गों पर डाइवर्जन की सुविधा दे गई. इस बीच सीजेपी ने 11 अक्टूबर को भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. दिल्ली में यातायात प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है और लोगों से कुछ मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.
विज्ञापन
DELHI TRAFFIC POLICE ADVISORY
In view of the law and order situation, traffic may be impacted on following stretches in Delhi on 11.10.2026. 1. Diversions Diversions will be enforced starting from 06:00 AM on 11.10.2026 depending upon prevailing situation. General public is… pic.twitter.com/GTaQiWCmP1
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि सुबह 6 बजे से जरूरत के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. नई दिल्ली और सेंटर दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर और सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो तय समय से पहले घर से निकलें और जरूरत पड़ने पर ही निजी वाहन का इस्तेमाल करें.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंध और डायवर्जन उस समय की स्थिति के आधार पर लागू किए जाएंगे. हालात सामान्य होने पर यातायात प्रबंधन से जुड़े उपायों में बदलाव भी किया जा सकता है. ऐसे में वाहन चालकों को यात्रा के दौरान ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों और सड़क पर लगे संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई है.
विज्ञापन
इन 30 जगहों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट से नई दिल्ली की ओर जाने वाला मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां रोड और मंडी हाउस के आसपास यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर भी वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है. भरों रोड-एमजीएम रिंग रोड टी-प्वाइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर और नीला गुंबद गोलचक्कर को भी संभावित रूप से प्रभावित स्थानों में शामिल किया गया है.
एडवाइजरी में मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे का मार्ग और रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट का भी जिक्र है. वहीं, अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोलचक्कर, विंडसर प्लेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन, जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग, कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड टी-प्वाइंट, गोल डाकखाना, पटेल चौक, जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-प्वाइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-प्वाइंट पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है.