क्या 'तलाकशुदा' हैं Diljit Dosanjh? सालों पहले Ex वाइफ संग टूट चुकी है शादी, इंटरनेट पर वायरल तस्वीर है धोखा

Diljit Dosanjh Divorced Rumors: इन दिनों दिलजीत दोसांझ की पत्नी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. लेकिन बहुत कम लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत तलाकशुदा बताए जा रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Diljit Dosanjh wife Sandeep Kaur,
1 / 8
Diljit Dosanjh divorced rumors

Diljit Dosanjh Divorced Rumors: इन दिनों दिलजीत दोसांझ की पत्नी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. लेकिन बहुत कम लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत तलाकशुदा बताए जा रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.  

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ की पर्सनल लाइफ

दिलजीत दोसांझ की पर्सनल लाइफ2 / 8

दिलजीत दोसांझ अपने पंजाबी गानों के लिए फेमस हैं. उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है. हाल ही में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें सुर्खियों में छाईं हुईं हैं.

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ की गुप्त शादी

दिलजीत दोसांझ की गुप्त शादी3 / 8

दिलजीत अपनी प्राइवेट लाइफ को हमेशा दूर रखते हैं. साल 2024 में खबर आई कि वे अमेरिका-भारतीय महिला संदीप कौर से शादीशुदा हैं. दोनों का एक बेटा भी है जो अमेरिका में रहता है. हालांकि, दिलजीत ने कभी खुलकर इन बातों को नहीं बताया.

तलाक से जुड़ीं अफवाहें

 तलाक से जुड़ीं अफवाहें4 / 8

कुछ रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि 2017 के आसपास दिलजीत दोसांझ और संदीप कौर का तलाक हो चुका है. वे दोनों अब अलग रहते हैं, क्योंकि दोनों के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं. हालांकि, इस बारे में भी दिलजीत की तरफ से कभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया.

विज्ञापन

वायरल तस्वीर का धोखा

वायरल तस्वीर का धोखा5 / 8

कई लोगों ने दिलजीत दोसांझ के साथ एक लड़की की तस्वीर देखी होगी, जिसको दिलजीत की पत्नी संदीप कौर समझने की लोग गलती कर बैठते हैं. लेकिन असल में उस वायरल तस्वीर की लड़की दिलजीत की पत्नी नहीं है.

महिला ने Reddit किया खुलासा

महिला ने Reddit किया खुलासा6 / 8

इंटरनेट पर वायरल तस्वीर एक मॉडल एक्ट्रेस ओशिन सई हैं, जो 2015 में दिलजीत की फिल्म 'मुख्तियार चड्ढा' (Mukhtiar Chadha) के गाने 'शून शान' (Schoon Shaan) के प्रोमोशनल शूट के लिए वहां मौजूद थीं. उन्होंने खुद Reddit पर आकर साफ किया - "मेरा नाम संदीप कौर नहीं है. मैं दिलजीत की पत्नी नहीं हूं. मैं उनके म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हूं."

विज्ञापन

दिलजीत का परिवार

दिलजीत का परिवार7 / 8

इन दिनों दिलजीत अचानक अपने परिवार और पत्नी और बच्चे की वजह से काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में थोड़ा बहुत जानना चाहते हैं. लेकिन इतने रूमर्स के बाद भी दिलजीत ने कभी पब्लिक में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में नहीं बताया.

दिलजीत दोसांझ की नागरिकता

दिलजीत दोसांझ की नागरिकता8 / 8

कई लोग नहीं जानते होंगे, लेकिन अब दिलजीत के पास भारतीय नागरिकता नहीं है. वे अमेरिकी नागरिक हैं. भारत में ई वीजा एप्लाई करके शो करने आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन