Vinod Khanna की 7 कल्ट-क्लासिक फिल्में, 80s के धांसू एक्शन के साथ बनाएं अपना वीकेंड खास, देखें लिस्ट
Vinod Khanna Best Action Movies List: विनोद खन्ना जैसे हैन्डसम हंक आज के जमाने में मिलना मुश्किल है. अगर आप 80s के दशक को जीना चाहते हैं तो उनकी ये 7 एक्शन फिल्में आपको बहुत पसंद आएंगी. आने वाला वीकेंड इन फिल्मों के साथ खास बना सकते हैं.

Vinod Khanna Best Action Movies List: विनोद खन्ना जैसे हैन्डसम हंक आज के जमाने में मिलना मुश्किल है. अगर आप 80s के दशक को जीना चाहते हैं तो उनकी ये 7 एक्शन फिल्में आपको बहुत पसंद आएंगी. आने वाला वीकेंड इन फिल्मों के साथ खास बना सकते हैं.
विनोद खन्ना की फिल्में
2 / 9विनोद खन्ना हिंदी सिनेमा के उन दमदार अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी फिल्में आज भी दिल को छू जाती हैं. खूबसूरत लुक, तगड़ा एक्शन और जबरदस्त डायलॉग्स के साथ वे 80s के एक्शन हीरो बने. अगर आपका वीकेंड बोर हो रहा है तो इन 7 कल्ट-क्लासिक फिल्मों को देखकर मजा लें.
कुर्बानी
3 / 9साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म कुर्बानी एक रोमांचक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें विनोद का स्टालिश अंदाज और फिरोज खान की ऑन स्क्रीन बॉन्डिंग देखकर आपको मजा आ जाएगा. इस फिल्म का क्लाइमैक्स सबसे खास है, जिसे बिल्कुल मिस ना करें.
अमर अकबर एंथनी
4 / 9साल 1977 में रिलीज हुई ये मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म आज भी कई लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विनोद खन्ना ने बड़े भाई का किरदार निभाया है, जो कि एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर है. इनके साथ अमिताभ और ऋषि ने भी फिल्म ने चार चांद लगाए हैं.
मेरा गांव मेरा देश
5 / 9विनोद खन्ना की यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी, जिसे विनोद ने खूंखार डाकू का किरदार निभाया था. उनका यह निगेटिव रोल इतना दमदार था, कि उनके एक्टिंग करियर में इस किरदार ने अपनी अलग जगह बनाई.
लहू के दो रंग
6 / 9अगर आपको विनोद खन्ना की इमोशन और एक्शन से भरी कोई मजेदार फिल्म देखनी है, तो साल 1979 में रिलीज हुई इस फिल्म लहू के दो रंग को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें. फिल्म में भाइयों और पारिवारिक प्रतिशोध की कहानी दिखाई गई है.
दयावान
7 / 9फिरोज खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विनोद खन्ना ने स्थीनय मसीह का किरदार निभाया, जो वहां बसे लोगों की मदद करता है. इसमें आपको माधुरी और विनोद की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी. साल 1988 में रिलीज हुई इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
खून पसीना
8 / 9साल 1977 में रिलीज हुई विनोद खन्ना की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी दमदार रोल था. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया गया. इनके एक्शन सीन्स आज भी लोगों को रोमांच देते हैं.
इंकार
9 / 9विनोद खन्ना की इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर मिलेगा, जिसको राज एन सिप्पी ने निर्देशित किया. इसमें किडनैपिंग से लेकर अपराधी को पकड़ने वाली मजेदार कहानी है. फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांधे रहेगी.