NEET पेपर लीक विवाद के बीच, Prime Video पर ट्रेंड कर रही ये थ्रिलर सीरीज, खोल रही है एग्जाम माफिया की पोल

Exam Web Series Trending On Prime Video: NEET पेपर लीक विवाद के बीच, Prime Video पर ये एग्जाम से जुड़ी थ्रिलर सीरीज ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हो चुकी है, जिसमें एग्जाम माफियाओं और पेपर लीक से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया गया है.

Exam web series Prime Video
1 / 7
Exam web series Prime Video

Exam Web Series Trending On Prime Video: NEET पेपर लीक विवाद के बीच, Prime Video पर ये एग्जाम से जुड़ी थ्रिलर सीरीज ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हो चुकी है, जिसमें एग्जाम माफियाओं और पेपर लीक से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया गया है.  

विज्ञापन

NEET पेपर लीक विवाद

NEET पेपर लीक विवाद2 / 7

आजकल पूरे देश में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने का बड़ा विवाद चल रहा है. लाखों छात्र-छात्राओं की मेहनत पर पानी फिर गया है. ऐसे समय में Amazon Prime Video पर एक तमिल थ्रिलर सीरीज “Exam” खूब चर्चा में है.

विज्ञापन

किस बारे में है सीरीज?

किस बारे में है सीरीज?3 / 7

यह सीरीज एग्जाम माफिया के अंदरूनी खेल को बेनकाब करती है. 15 मई 2026 को रिलीज हुई यह सीरीज लोगों के दिल में जगह बना रही है. Amazon Prime Video पर यह सीरीज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है, जो कि धीरे धीरे नंबर 1 की तरफ बढ़ रही है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 7

इस सीरीज की मुख्य किरदार झांसी (दुषारा विजयन) है. वह एक साधारण लड़की है, लेकिन बहुत हिम्मती. झांसी एक पुलिस अधिकारी का रूप धरकर एग्जाम घोटाले के अंदर घुसती है. वह डमी कैंडिडेट, लीक पेपर, कोचिंग सेंटर और रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क को उजागर करना चाहती है.

विज्ञापन

सच्ची घटनाओं पर आधारित

सच्ची घटनाओं पर आधारित5 / 7

इस सीरीज में एग्जाम माफियाओं से जुड़ीं जितनी भी घटनाएं दिखाईं जा रही हैं, सभी सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं. इस पूरी सीरीज में टेंशन, सस्पेंस और नैतिक सवाल उठते हैं. सात एपिसोड में यह कहानी तेज रफ्तार से चलती है.

सीरीज में मजबूत अभिनय

सीरीज में मजबूत अभिनय 6 / 7

दुषारा विजयन ने इस सीरीज में दमदार भूमिका निभाई है. हर एपिसोड में नया ट्विस्ट आता है. दर्शक अंत तक बंधे रहते हैं. गरीब छात्रों की मेहनत और अमीरों द्वारा सिस्टम खरीदने की सच्चाई दिखाई गई है.

विज्ञापन

क्यों देखें ये सीरीज?

क्यों देखें ये सीरीज?7 / 7

NEET विवाद के बीच यह सीरीज सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आईना है. यह दिखाती है कि एग्जाम माफिया कैसे छात्रों के भविष्य से खेलता है. अगर आप थ्रिलर पसंद करते हैं और समाज की सच्चाई जानना चाहते हैं तो “Exam” जरूर देखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन