Karuppu Twitter Review Audience Reaction: साउथ सिनेमा में आज फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज हुई, जिसमें आपको टॉलीवुड के 2 दिग्गज कलाकार सूर्या और तृषा देखने को मिलेंगे. ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 20 साल बाद इस फिल्म के साथ यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है. फिल्म ‘करुप्पु’ के रिलीज होने के बाद फैंस X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी जोरदार प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं. आइए जानते हैं.
फिल्म ‘करुप्पु’ X रिव्यू
साउथ सिनेमा के 2 दिग्गज कलाकार सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी पूरे 20 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी है. 15 मई 2026 को रिलीज हुई उनकी फिल्म करुप्पु को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.
नेटिजन्स और फैंस के शुरुआती रिएक्शन्स के मुताबिक, X पर ज्यादातर दर्शकों का कहना है कि फिल्म ‘करुप्पु’ का फर्स्ट हाफ बेहद कमाल का है और सेकेंड हाफ आपको बिना थिएटर जाए अच्छा एक्सपीरियंस कर ही नहीं सकते. कई दर्शखों का कहना है कि यह फिल्म थिएटर में देखने लायक है. इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर वाली वाइब आ रही है.
फिल्म में सूर्या का ‘गॉड मोड’ अवतार
फिल्म ‘करुप्पु’ में सूर्या का स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को काफी भा रहा है. उनका मासी लुक और अन्याय के खिलाफ लड़ने का जज्बा, आम जनता को एक साथ जोड़ने में मदद कर रहा है. जिसकी वजह से लोगों के अंदर इस फिल्म को देखने की इच्छा बढ़ी हुई है.
जबरदस्त क्लाइमैक्स से भरी फिल्म
X (ट्विटर) पर फैंस के मुताबिक, फिल्म का फर्स्ट हाफ जितना धांसू है, उतना ही सेकेंड हाफ आपके होश उड़ाने वाला है. क्योंकि फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है, जिसके बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता. इस थ्रिलर फिल्म की जबरदस्त कहानी में दर्शकों को अपने साथ बांध लिया है.
तृषा और सूर्या की जोड़ी
फिल्म के रिलीज में फैंस को तृषा और सूर्या की 20 साल पुरानी जोड़ी भी खूब पसंद आ रही है. फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को अच्छे ढंग से दिखाया गया है. आरजे बालाजी (RJ Balaji) के निर्देशन में बनी एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘करुप्पु’ (Karuppu) थिएटर से लेकर सोशल मीडिया हर जगह छाई हुई है.