Dhurandhar 2 OTT Release: जियोहॉटस्टार संग इस ओटीटी पर भी रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन, सस्पेंस होगा डबल!

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. अब खास बात ये है कि ये फिल्म 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म किस-किस ओटीटी पर रिलीज होगी?

Dhurandhar 2 OTT Release
विज्ञापन

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आज यानी 15 मई को फिल्म 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर अब फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. फैंस लंबे समय से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. अब फाइनली फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचाने को तैयार है. फिल्म से जुड़ी खास बात ये है कि ये फिल्म एक-साथ 2 OTT पर रिलीज हो रही है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विदेशों में इस OTT पर रिलीज होगी फिल्म

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भारत और विदेशों में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा. इसकी वजह ये है कि विदेशों में इस फिल्म के अनकट वर्जन को भी फैंस देख सकेंगे. भारत में जहां ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है, तो वहीं विदेशों में ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. खास बात ये है कि दोनों ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर अनकट वर्जन रिलीज किया जाएगा, लेकिन भारतीय फैंस नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे.

विज्ञापन

भारतीय फैंस भी देख सकेंगे अनकट वर्जन

वहीं अलग-अलग देशों के टाइम जोन के हिसाब से फिल्म की रिलीज में बदलाव किया गया है. हालांकि भारत में फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध नहीं होगी. भारतीय फैंस फिल्म के अनकट वर्जन को जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे. दरअसल अनकट वर्जन में वो सीन्स भी दिखाए जाएंगे, जिन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी थी. वहीं अनकट वर्जन में वो सीन्स भी होंगे जो सिनेमाघरों से हटा दिए गए थे. हालांकि भारतीय फैंस तो अभी भी इस अनकट वर्जन को नहीं देख सकेंगे.

विज्ञापन

फिल्म ने कितनी की कमाई?

बता दें रणवीर सिंह की इस स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,796 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म ने अपनी जगह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में बना ली है. वहीं ये फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की गई. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल लीड रोल में नजर आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ