---विज्ञापन---

Raja Shivaji Marathi Collection: लाखों में सिमटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हाल, जानें कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. इस मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह मूवी 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था. लेकिन अब मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए जानते हैं कि मूवी ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस मूवी में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसुजा ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है, हिंदी और मराठी. ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन 11.35 करोड़ रुपये थे, जिसमें से हिंदी में 3.35 करोड़ और मराठी में 8 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि मूवी को वीकेंड का शादान फायदा मिला था. ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन 10.55 करोड़ और तीसरे दिन 12 करोड़ रुपये कमाए थे.

यह भी पढ़ें: Maa Behen OTT Release: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी ‘मां बहन’, क्राइम कॉमेडी में दिखेगा ‘धक-धक’ गर्ल का नया अंदाज

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई थी ‘Raja Shivaji’

आपको बता दें कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं मूवी में दूसरे हफ्ते में 24.30 करोड़ रुपये कमाए थे. रितेश देशमुख की फिल्म ने 15वें दिन यानी 15 मई 2026 को 0.90 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने हिंदी भाषा में 11 लाख रुपये छापे है, तो वहीं मूवी ने मराठी में 79 लाख रुपये कमाए है. ‘राजा शिवाजी’ ने अब तक 77.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 91.10 करोड़ रुपये कमाए हैं.

यह भी पढ़ें: Rajinikanth की फिल्म ‘Jailer 2’ के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 28 साल के शख्स की गई जान

---विज्ञापन---

‘राजा शिवाजी’ ने 15वें दिन मराठी मे कितने का किया कलेक्शन

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में उनकी पत्नी जेनेलिया डिसुजा के अलावा सलमान खान, भाग्यश्री, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरीदा खान, और विद्या बालन ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी में सलमान खान का कैमियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है. हाल ही में रितेश देशमुख ने खुलासा किया है कि फिल्म में काम करने के लिए कई कलाकारों में एक रुपया भी नहीं लिया है. रितेश देशमुख ने खुलासा किया है कि फिल्म में काम करने के लिए सलमान खान, अभिषेक बच्चन, और विद्या बालन ने कोई फीस चार्ज नहीं किया है. फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को मराठी में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. यह मूवी मराठी भाषा में काफी कमाई कर रही है.

First published on: May 15, 2026 08:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola