OTT पर देखें थलपति विजय की ये 5 सुपरहिट फिल्में, एक में निभाया ट्रिपल रोल

थलपति विजय के आप फैंस है, तो आज हम आपके लिए विजय की 5 शानदार मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. एक फिल्म में विजय ने ट्रिपल रोल प्ले किया है, जिसने दर्शकों अपना दीवाना बना दिया था. अगर आपको एक्शन फिल्में पसंद है, तो थलपति की यह मूवी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

thalapathy vijay
1 / 6

थलपति विजय के आप फैंस है, तो आज हम आपके लिए विजय की 5 शानदार मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. एक फिल्म में विजय ने ट्रिपल रोल प्ले किया है, जिसने दर्शकों अपना दीवाना बना दिया था. अगर आपको एक्शन फिल्में पसंद है, तो थलपति की यह मूवी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन

मार्शल

मार्शल2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'मार्शल' मूवी का आता है, जिसे साल 2017 में रिलीज किया गया था. थलपति विजय ने इस मूवी में ट्रिपल रोल निभाया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. मूवी में विजय ने एक डॉक्टर और दो जुड़वा भाइयों का किरदार निभाया था. इस फिल्म को आप जी 5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

तुप्पाक्की

तुप्पाक्की3 / 6

दूसरे स्थान पर 'तुप्पाक्की' मूवी का नाम मौजूद है, इस मूवी का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया था. इस फिल्म में विजय एक आर्मी कैप्टन के किरदार में नजर आए थे, जो मुंबई में मौजूद आतंकवादी स्लीपर सेल्स की जांच करता है और खत्म करता है. इस मूवी को Sun NXT पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

बीस्ट

बीस्ट4 / 6

तीसरे नंबर पर 'बीस्ट' फिल्म का नाम काबिज है, जो एक हाई-वोल्टेज एक्शन मूवी है. इस मूवी में विजय ने एक्स रॉ एजेंट का किरदार निभाया है. इस मूवी में की कहानी एक मॉल के इर्द गिर्द घूमती है, जहां आतंकवादियों ने लोगों को बंधक बना रखा है. यह मूवी आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है. विजय की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

नन्बन

नन्बन5 / 6

चौथे स्थान पर 'नन्बन' मूवी का नाम शामिल है, जो बॉलीवुड फिल्म '3 ईडियट्स' की तमिल रीमेक है. इस मूवी में थलपति विजय ने 'पंचवन पारिवेंदन' नाम के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट का किरदार प्ले किया है. यह मूवी जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

सचिन मूवी

सचिन मूवी6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम थलपति विजय की मूवी 'सचिन' का नाम आता है. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आपको विजय की फिल्में देखना अच्छा लगता है, तो यह मूवी आपको जरूर देखनी चाहिए. यह मूवी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन