Netflix पर दूसरे नंबर पर छाई 2 घंटे 33 मिनट की ये थ्रिलर कॉमेडी, बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी चटाई धूल

Netflix Top Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई और पुरानी फिल्में और सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हैं. ऑडियंस हो भी ये फिल्में और सीरीज काफी पसंद आ रही हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो आते ही नेटफ्लिक्स पर छा गई थी और अब दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं.

Bharathanatyam 2 Mohiniyattam
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही फिल्म का नाम Bharathanatyam 2 Mohiniyattam है. इस फिल्म को 8 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी.

विज्ञापन

सस्पेंस से भरी फिल्म की कहानी

सस्पेंस से भरी फिल्म की कहानी3 / 7

दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म में आपको थ्रिलर और सस्पेंस के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का मिलेगा. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी शशिधरन नायर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 7

शशिधरन नायर को अपने परिवार से जुड़ी एक रहस्यमयी घटना के बारे में पता चलता है, जिसके बाद वो मुसीबत में पड़ जाते हैं. इस दौरान कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर आपका दिमाग भी चकरा जाएगा.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 7

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सैजू कुरुप, सूरज वेंजारामूडु, जगदीश, विनय फोर्ट और बेबी जीन लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे6 / 7

सस्पेंस, थ्रिलर और कॉमेडी सीन्स से भरी इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'धुरंधर', 'यूथ', 'राकासा', 'ट्रैप' और 'ब्लू बीटल' जैसी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों का नाम शामिल है.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.7 है. वहीं अगर आप कुछ अलग देखने की तलाश में हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म को आप वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन