Cannes में छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन, हर लुक बन गया फैशन ट्रेंड; देखें 7 आइकॉनिक स्टाइल

Aishwarya Rai Bachchan Cannes Looks: कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है. इस फेस्टिवल में दुनिया भर से फिल्मी सितारे रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरते हैं. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल इस फैशन फेस्टिवल में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उनके पुराने लुक्स काफी वायरल हो रहे हैं. चलिए एक्ट्रेस के लुक्स पर एक नजर डालते हैं.

aishwarya rai bachchan cannes looks (10)
1 / 8

विज्ञापन

2002 कान्स लुक

2002 कान्स लुक2 / 8

साल 2002 में एक्ट्रेस कान्स में पीले रंग की साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर नजर आई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे. दरअसल इसी साल उनकी फिल्म 'देवदास' रिलीज हुई थी और एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म से इंस्पायर होकर नीता लुल्ला की डिजाइनर साड़ी को कैरी किया.

विज्ञापन

2014 कान्स लुक

2014 कान्स लुक3 / 8

साल 2014 में एक्ट्रेस गोल्डन कलर के मरमेट-कट गाउन को पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं थीं. रेड लिप्स्टिक और खुले बालों में एक्ट्रेस ने अपने लुक में चार चांद लगा दिए थे. वहीं एक्ट्रेस के इस आउटफिट को रॉबर्टो कैवली ने डिजाइन किया था.

2017 कान्स लुक

2017 कान्स लुक4 / 8

एक्ट्रेस ने साल 2017 में अपने 'सिंड्रेला' लुक से फैंस का दिल जीत लिया था. एक्ट्रेस ने इस दौरान पाउडर ब्लू बॉल गाउन पहना था. इस आउटफिट को माइकल सिन्को ने डिजाइन किया था. वहीं एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था.

विज्ञापन

2019 कान्स लुक

2019 कान्स लुक5 / 8

साल 2019 में भी एक्ट्रेस ने अपने 'एंजेलिक' लुक से रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा बिखेरा था. सफेद पंखों वाले गाउन में एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं. इस आउटफिट को जीन-लुई साबाजी ने डिजाइन किया था. वहीं आज भी फैंस के दिलों पर ये लुक छाया हुआ है.

2023 कान्स वायरल लुक

2023 कान्स वायरल लुक6 / 8

एक्ट्रेस ने 2023 में भी अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया था. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर हुडेड सिल्वर गाउन में तहलका मचा दिया था. ऐश्वर्या राय बच्चन के इस आउटफिट ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. वहीं इस आउटफिट को सोफी कॉउचर ने डिजाइन किया था.

विज्ञापन

2024 कान्स लुक

2024 कान्स लुक7 / 8

2024 में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक-एंड-व्हाइट गाउन में कहर ढाया था. इस आउटफिट में गोल्डन प्रिंट भी देखने को मिला था. एक्ट्रेस के इस लुक ने एक फैशन ट्रेंड सेट कर दिया था.

2025 कान्स लुक

2025 कान्स लुक8 / 8

2025 में भी एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से तहलका मचा दिया था. एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर आइवरी बनारसी साड़ी पहनी थी और इस लुक ने एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे. वहीं एक्ट्रेस के इस आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन