Team India New Chief Selector

टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम, क्या गौतम गंभीर की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Team India New Chief Selector: टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. अजीत अगरकर का बीसीसीआई के साथ अनुबंध समाप्त होने के बाद सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी जगह कौन भारतीय टीम का नया चीफ सिलेक्टर बनेगा? इस बीच इस रेस में 3 बड़े दावेदारों के नाम सामने आए हैं.

Team India New Chief Selector: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की तलाश में जुटी है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का अनुबंध समाप्त होने के बाद बोर्ड ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगरकर की जगह कौन लेगा और भारतीय क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया की कमान किसके हाथों में होगी. इस बीच इस रेस में तीन बड़े दावेदारों के नाम सामने आए हैं. पार्थिव पटेल, इरफान पठान और वीवीएस लक्ष्मण के नाम संभावित दावेदारों के तौर पर चर्चा में हैं. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम इस रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है. वह वेस्ट जोन से आते हैं और भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं. अगर वह आवेदन करते हैं और बीसीसीआई के निर्धारित मानदंडों पर खरे उतरते हैं, तो उनकी दावेदारी पर विचार किया जा सकता है.

विज्ञापन

वहीं, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है. उन्होंने भारत के लिए तीनों प्रारूपों में क्रिकेट खेला है. वहीं, वीवीएस लक्ष्मण के पास लंबा अंतरराष्ट्रीय अनुभव है. वह फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से जुड़े हैं और गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. नए चीफ सिलेक्टर की नियुक्ति के बाद टीम चयन में हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के बीच तालमेल अहम होगा. खिलाड़ियों के चयन और टीम संयोजन पर दोनों पक्षों की राय अलग होने पर मतभेद की संभावना हो सकती है. हालांकि, गंभीर के पद पर किसी संकट या संभावित टकराव को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अजीत अगरकर की जगह कौन नया चीफ सिलेक्टर बनेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ