थिएटर्स में फिर रिलीज हो रहीं सलमान खान-गोविंदा की ये 5 आइकॉनिक फिल्में, नोट कर लें डेट

Bollywood 5 Movies Releases: बॉलीवुड ने ऑडियंस को कई आइकॉनिक फिल्में दी हैं. इनमें से सलमान खान और गोविंदा की कुछ फिल्में सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में आपको एक से बढ़कर एक फनी सीन्स मिलेंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों के सीन्स काफी फेमस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

salman khan govinda movies re releases
1 / 7

विज्ञापन

पार्टनर

पार्टनर2 / 7

सलमान खान और गोविंदा की आइकॉनिक फिल्म 'पार्टनर' भी इस लिस्ट में शामिल है. डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं अब इस फिल्म को एक बार फिर आप सिनेमाघरों में अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

मैंने प्यार क्यूं किया

मैंने प्यार क्यूं किया3 / 7

सलमान खान की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का नाम भी लिस्ट में शुमार है. साल 2005 में आई इस फिल्म को थिएटर्स में फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं एक बार फिर आप इस फिल्म को थिएटर्स में देख सकते हैं. इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन भी लीड रोल में हैं.

राजा बाबू

राजा बाबू4 / 7

साल 1994 में रिलीज हुई गोविंदा की ये फिल्म एक बार फिर थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में गोविंदा के साथ-साथ शक्ति कपूर और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे. वहीं फैंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आई थी, ये ही वजह है कि ये फिल्म आइकॉनिक बन गई.

विज्ञापन

आंखें

आंखें5 / 7

गोविंदा और चंकी पांडे की ये फिल्म भी सिनेमाघरों में एक बार फिर दस्तक देने जा रही है. साल 1993 में रिलीज हुई इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था और इसके गाने आज भी फेमस हैं.

मुझसे शादी करोगी

मुझसे शादी करोगी6 / 7

साल 2004 में रिलीज हुई सलमान खान और अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

कब होंगी री-रिलीज?

कब होंगी री-रिलीज?7 / 7

री-रिलीज होने वाली फिल्मों की खास बात ये है कि इन फिल्मों को डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है. वहीं इन फिल्मों को आप 22 मई से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं. वहीं जल्द ही मेकर्स इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर देंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन