'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपने पुराने दावे को भी दोहराया. उन्होंने कहा कि अगर वह 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता.

Volodymyr Zelenskyy

डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की लीडरशिप पर सवाल उठाया. (Photo: ANI)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की लीडरशिप पर सवाल उठाते हुए शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनने पर विचार करना चाहिए. राष्ट्रपति ट्रंप का आरोप है कि जेलेंस्की रूस के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को ऐसे नेता की जरूरत है, जो रूस के साथ समझौता कर सके. उनका कहना था कि जेलेंस्की किसी वजह से ऐसा करने में सफल नहीं हो रहे हैं.

विज्ञापन

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपने पुराने दावे को भी दोहराया. उन्होंने कहा कि अगर वह 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता. ट्रंप ने दावा किया कि इस संघर्ष में यूक्रेन ने अपने क्षेत्र का बड़ा हिस्सा गंवाया है और दोनों पक्षों को भारी जनहानि हुई है.

विज्ञापन

जेलेंस्की की लीडरशिप पर ट्रंप ने उठाए सवाल

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में लीडरशिप परिवर्तन का समय आ गया है. उनके मुताबिक, युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते की दिशा में ठोस कदम उठाने वाला नेतृत्व जरूरी है. हालांकि, यह ट्रंप का राजनीतिक आकलन है. उनके बयान से यह स्पष्ट नहीं होता कि यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव कब या किन परिस्थितियों में कराया जा सकता है।

विज्ञापन

रूसी हमले में तीन बच्चों समेत 15 लोगों की मौत

राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बीच यूक्रेन में रूसी हमलों की खबरों ने संघर्ष की गंभीरता को फिर उजागर किया है. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, जापोरिजिया क्षेत्र में रिहायशी इमारतों पर रूसी हवाई हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए गए हैं, जबकि कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं. यूक्रेन की आपात सेवा ने शनिवार को हमलों में हुए नुकसान की जानकारी दी. इसके अलावा, दिन के दौरान राजधानी कीव में भी मिसाइलें गिरने की खबर सामने आई. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ