रात में अकेले देखने की गलती न करें प्राइम वीडियो की ‘खौफ’ वेब सीरीज, 8 एपिसोड की कहानी उड़ा देगी नींद
आप भी प्राइम वीडियो पर देखने लिए कोई हॉरर सीरीज की खोज में है, तो आप 8 एपिसोड वाली ‘खौफ’ सीरीज को देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में आपक भर-भरकर सस्पेंस और डर देखने को मिलने वाला है.
प्राइम वीडियो की ‘खौफ’ वेब सीरीज (PIC-Prime Video India, Youtube)
अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी हॉरर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. यह सीरीज देखने के बाद आपको सिर्फ डर ही नहीं लगेगा. बल्कि कई सवाल भी आपके जेहन में आने वाले हैं. यह वेब सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है, जो आपको पूरा देखने पर मजबूर कर देती है.
विज्ञापन
अगर आपको हॉरर सीरीज देखना पसंद है, तो यह आपके लिए काफी बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे वुमन हॉस्टल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जहां कई रहस्य छिपे हुए है. इस हॉस्टल में एक कमरा मौजूद है, जिसका नंबर 333 है. इस कमरे का अतीत काफी डरावना रहा है. इस सीरीज को देखने के बाद आपको भी डर का एहसास होने वाला है. इन दिनों यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं.
अगर आपको हॉरर सीरीज देखना पसंद है, तो आप इसे देख सकते है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं 18 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई सीरीज ‘खौफ’ (Khauf) का आता है. इस सीरीज की कहानी दिल्ली में मौजूद एक गर्ल्स हॉस्टल की दिखाई गई है, इस हॉस्टल में एक कमरा मौजूद है, जिसका नंबर 333 है. इस कमरे में एक लड़की रहने जाती है, जो पहले से ही अपने दर्दनाक अतीत से जूझ रही है. वहीं उसे इस कमरे में रहते हुए रूम का अतीत पता चल जाता है, जिसके बाद यह सीरीज इतनी खौफनाक बन जाती है, जिसे रात में अकेले देखने के बाद डर लगने वाला है.
विज्ञापन
‘खौफ’ सीरीज स्टार कास्ट
आपको बता दें कि खौफ सीरीज के हर एक सीन इतना सस्पेंस भरा है, जिसे देखने के बाद डर का एहसास होने लगता है. इस हॉरर वेब सीरीज को पंकज कुमार और सूर्या बालकृष्णन के द्वारा तैयार किया गया है. वहीं इस हॉरर वेब सीरीज गीतांजलि कुलकर्णी, अभिषेक चौहान, मोनिका पंवार, रजत कपूर, और रिया शुक्ला ने अहम भूमिका निभाया है. इस हॉरर सीरीज को मेकर्स ने महज 8 एपिसोड के साथ स्ट्रीम किया है. प्राइम वीडियो पर आप इस हॉरर सीरीज को देख सकते हैं. सीरीज को आईएमडीबी पर 7.4 की रेटिंग दी गई है.