Maa Behen OTT Release: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी 'मां बहन', क्राइम कॉमेडी में दिखेगा ‘धक-धक’ गर्ल का नया अंदाज

आपको ओटीटी पर मूवी देखने का शौक है और आप इन दिनों कोई बढ़िया मूवी तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो OTT पर जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस मूवी में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है.

Maa Behen film
1 / 5

आपको ओटीटी पर मूवी देखने का शौक है और आप इन दिनों कोई बढ़िया मूवी तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो OTT पर जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस मूवी में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

मां बहन फिल्म कहां देख पाएंगे?

मां बहन फिल्म कहां देख पाएंगे?2 / 5

बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल यानी माधुरी दीक्षित आज यानी 15 अगस्त को अपना 59वां जन्मदिन मना रही है. इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक नई फिल्म की जानकारी दी है और मूवी का टीजर भी जारी कर अपने चाहने वालों को तोहफा दिया है. माधुरी की इस मूवी का टाइटल 'मां बहन' (Maa Behen) है. यह एक मजेदार क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जो ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

मां बहन फिल्म किस ओटीटी पर होगी रिलीज

मां बहन फिल्म किस ओटीटी पर होगी रिलीज3 / 5

माधुरी दीक्षित की इस मूवी में तृप्ति डीमरी भी नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं रवि किशन भी इस मूवी का हिस्सा होंगे हैं. आपको बता दें कि माधुरी की फिल्म 'मां बहन' 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. फिल्म का जब से टीजर जारी किया गया है, उसके बाद से ही फैंस मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

मां बहन फिल्म कब होगी रिलीज

मां बहन फिल्म कब होगी रिलीज4 / 5

इस मूवी की कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसका नाम रेखा है. रेखा अपनी सारी जिम्मेदारियों का बड़े ही शिद्दत के साथ निभाती है. लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जो उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख देता है.

विज्ञापन

मां बहन फिल्म

मां बहन फिल्म5 / 5

आपको बता दें कि 'मां बहन' मूवी में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह, शार्दुल भारद्वाज और रवि किशन अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. माधुरी की यह मूवी 4 जून 2026 को OTT  प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होने वाली है. इस मूवी का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन