सिर्फ मौनी-सूरज ही नहीं...TV के इन 5 'परफेक्ट कपल्स' का भी टूटा है दिल, शादी के सालों बाद जुदा हुईं राहें

Most Shocking TV Couple Splits: टीवी जगत में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार के अलग होने की चर्चा बहुत तेज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे पहले इसी इंडस्ट्री के 5 'परफेक्ट कपल्स' का भी शादी के सालों बाद रिश्ता टूटा था. आइए जानते हैं.

Most Shocking TV Couple Splits
1 / 8
Most Shocking TV Couple Splits

Most Shocking TV Couple Splits: टीवी जगत में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार के अलग होने की चर्चा बहुत तेज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे पहले इसी इंडस्ट्री के 5 'परफेक्ट कपल्स' का भी शादी के सालों बाद रिश्ता टूटा था. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

मौनी रॉय और सूरज नांबियार विवाद

मौनी रॉय और सूरज नांबियार विवाद2 / 8

इस दिनों हर जगह मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते पर बात चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब दोनों अलग रहने लगे हैं. इसके अलावा दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

विज्ञापन

टूटने वाली है शादी?

टूटने वाली है शादी?3 / 8

कई सूत्र बता रहे हैं, कि मौनी और उनके पति का तलाक हो चुका है. हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब टीवी इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल शादी के कई साल बाद अलग हुए हों. इससे पहले इन 5 जोड़ियों की राहें भी जुदा हुईं थी.

जय भानुशाली और माही विज

जय भानुशाली और माही विज4 / 8

टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक जय और माही ने जनवरी 2026 में अपने तलाक की जानकारी दी, जिसने फैंस को चौंका दिया. उन्होंने साफ किया कि वे अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे. यह जोड़ी शादी 14 साल बाद अलग हुई.

विज्ञापन

संजीव सेठ और लता सभरवाल

संजीव सेठ और लता सभरवाल5 / 8

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर प्यार में पड़े संजीव और लता ने जून 2025 में कानूनी तौर पर तलाक ले लिया. इस ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जोड़ी के अलग होने से फैंस काफी निराश हुए थे. इसका एक बेटा भी है, जिसकी परवरिश कपल साथ मिलकर करेंगे. यह रिश्ता शादी के 16 साल बाद टूटा.

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे6 / 8

'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' यानी शुभांगी अत्रे ने फरवरी 2025 में अपने पति पीयूष पूरे से अलग होने का फैसला लिया. इस खबर से हर कोई हैरान रह गया. इनकी एक छोटी सी बेटी भी है. बता दें कि दोनों करीब 20 साल से ज्यादा समय तक वैवाहिक रिश्ते में रहे थे.

विज्ञापन

मुग्धा चाफेकर और रवीश देसाई

मुग्धा चाफेकर और रवीश देसाई7 / 8

टीवी इंडस्ट्री के सबसे शांत कपल्स में शुमार मुग्धा और रवीश ने अप्रैल 2025 में अलग होने की घोषणा की थी. दोनों ने लंबे समय तक अलग रहने के बाद आपसी सहमति से यह कदम उठाया. इस खबर से दोनों के फैंस निराश हो गए. इन्होंने शादी के 9 साल बाद ऐसा फैसला लिया था.

रिद्धि डोगरा और राकेश बापट

रिद्धि डोगरा और राकेश बापट8 / 8

सीरियल 'मर्यादा' के सेट से शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी शादी के 7 साल बाद खत्म हो गई थी. अलगाव के बावजूद रिद्धि और राकेश आज भी एक-दूसरे के साथ एक खास और मजबूत दोस्ती का रिश्ता साझा करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन