---विज्ञापन---

Rajinikanth की फिल्म ‘Jailer 2’ के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 28 साल के शख्स की गई जान

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद फैंस के साथ-साथ पूरी टीम भी सदमे में आ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth)  इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेरल 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद से ही रजनीकांत के फैंस और पूरी टीम सदमे में है. बता दें कि शूटिंग के दौरान 28 साल के एक युवक की करंट लगने के कारण जान चली गई है. इस दुखद घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक का मातम पसर गया है.

यह भी पढ़ें: Maa Behen OTT Release: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी ‘मां बहन’, क्राइम कॉमेडी में दिखेगा ‘धक-धक’ गर्ल का नया अंदाज

---विज्ञापन---

‘जेलर 2’ के सेट पर हुआ बड़ा हादसा

‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान जान गंवाने वाले की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है. कार्तिकेयन फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट में काम किया करता था. जानकारी के अनुसार कार्तिकेयन शूटिंग के लिए बनाए जा रहे घरनुमा सेट की तैयारी में लगा हुआ था और इसी दौर उसे अचानक करंट लगा, जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, मौके पर मौजूद टीम के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर उसे बचा नहीं पाएं.

यह भी पढ़ें: Netflix-JioHotstar और Prime Video पर रिलीज हुईं नई साउथ फिल्में-सीरीज, मलयालम से तेलुगु तक देखें पूरी लिस्ट

‘जेलर 2’ के सेट पर करंट लगने से युवक की हुई मौत

आपको बता दें कि यह हादसा चेन्नई के पनैयूर इलाके में मौजूद निजी फिल्म स्टूडियो में हुआ है. इस मामले को लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. वहीं शुरुआती जांच में यह पता चला है कि शूटिंग का सेट तैयार करने के दौरान करंट लगने से यह हादसा हुआ है, जिसमें एक 28 वर्षीय युवक की जान चली गई है. बता दें कि कनाथुर पुलिस ने इस मामले को लेकर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है. हालांकि, पुलिस यह जांच करने में जुटी हुई है कि सेट पर बिजली का लीकेज कैसे हुआ. इस मामले में पुलिस सेट पर मौजूद कर्मचारियों और तकनीकी टीम से पूछताछ कर रही है. रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसका डायरेक्शन Nelson Dilipkumar ने किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफलता प्राप्त की थी.

---विज्ञापन---
First published on: May 15, 2026 07:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola