'बस Hug करना…', 25 साल की टीवी एक्ट्रेस हुई 'कास्टिंग काउच' का शिकार, मेकर्स की शर्तें सुनकर उड़ गए थे होश

Priya Thakur Casting Couch Controversy: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच बहुत खराब लेकिन कॉमन कल्चर है, जो कि कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को अपने शुरुआती दिनों में झेलना पड़ता है. ऐसी ही एक टीवी एक्ट्रेस को मात्र 25 साल की उम्र में ‘कास्टिंग काउच’ का सामना करना पड़ा था, जिसमें मेकर्स ने बहुत खराब शर्तें सामने रखी थीं. आइए जानते हैं.

priya thakur tv actress casting couch (1)

TV actress Priya Thakur Casting Couch: मनोरंजन की दुनिया में कास्टिंग काउस जैसी चीज ज्यादातक जगहों पर चलती है. बड़े सितारों से लेकर आजकल के सभी छोटे सितारों ने कभी ना कभी कास्टिंग काउच जरूर झेला होगा. इसमें मेकर्स स्ट्रगल कर रहीं एक्ट्रेसेस और एक्टर का फायदा उठाते हैं. कोई बार शारीरिक और मानसिक शोषण भी करते हैं. ऐसी ही एक टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री भी मात्र 25 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हुई थी. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है ये 25 साल की अभिनेत्री?

25 साल की टीवी अभिनेत्री प्रिया ठाकुर कास्टिंग काउच का शिकार हो गई हैं. उन्होंने टीवी पर सीरियल ‘वसुधा’ से असली फेम पाई. प्रिया इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने अपने हाल ही एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी लोगों से साझा की है.

करियर के इस कड़वे सच को बताया

प्रिया बताती हैं कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था. प्रिया ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि एक प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन का ऑफर मिला था, जिसकी शूटिंग अफ्रीका और अमेरिका जैसे देशों में होनी थी. लेकिन इस ऑडिशन के लिए मुझे ऑफिस के बजाए कैफे में मिलने के लिए कहा गया. इस बात को सुनकर एक्ट्रेस को भरोसा कम हुआ, कि इस ने सवाल किया और कहा कि इतनी बड़ी फिल्म बनाने वालों का ऑफिस नहीं है क्या? तो सामने से जवाब आया कि ‘सर’ ऑफिस के बाहर मिलना चाहते हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस को बाहर मिलने को कहा

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने सवाल किया. आपको मेरे बारे में ऐसा क्या जानना है, जो मैं ऑफिस में नहीं बता सकती और वो मैं कैफे में ही बताउंगी?. प्रिया की इस बात के बाद सामने वाले इंसान ने कहा कि अगर आप माइंड कर रहे हो तो फिल्म हम किसी को को अप्रोच करते हैं.

विज्ञापन

ऑफिस की जगह कैफे में बुलाया

एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि उन्होंने सवाल किया कि ‘आप कैफे में ही क्यों बुला रहे हैं, आप इतनी बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं और अमेरिका में शूटिंग होनी है, आपके पास ऑफिस नहीं है? मैं भले ही मासूम हूं, लेकिन नासमझ नहीं.’

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने सामने रखी अजीब सी शर्त

प्रिया ने बताया कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने बताया कि उनको कॉल आया, जिसमें कहा गया कि आपको पहले से ही पता होगा कि फिल्म के लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है, बस एक हम करना होगा. ये सुनकर प्रिया परेशान हो गईं. एक्ट्रेस ने उसे फोन करने वाले को जमकर गालियां सुनाईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ