'मैं नहीं चाहता था…', Mouni Roy से शादी नहीं करना चाहते थे सूरज नांबियार, पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

Suraj Nambiar Old Interview Viral: टीवी सीरियल नागिन फेम मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार ने आधिकारिक तौर पर तलाक की पुष्टि कर दी है. इस बीच सूरज का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वे मौनी से शादी को लेकर अपने विचार बता रहे थे.

Suraj Nambiar old interview viral

Suraj Nambiar old interview viral

विज्ञापन

Suraj Nambiar On Marriage: अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार अब आधिकारिक तौर पर अलग हो चुके हैं. उन्होंने डिवोर्स रूमर्स के बीच खुद पोस्ट डालकर अपने सेपरेशन की पुष्टि की है. इस दौरान सूरज का पुराना इंटरव्यू का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सूरज ने बताया कि वे मौनी से शादी करने के लिए काफी समय तक तैयार नहीं थे. आइए जानते हैं पूरा मामला.

यह भी पढ़ें: Prime Video पर टॉप 10 में छाईं ये फिल्में-सीरीज, वीकेंड बिंज के लिए हैं परफेक्ट चॉइस!

विज्ञापन

सूरज का पुराना इंटरव्यू वायरल

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सूरज ने खुलासा किया कि “काफी लंबे समय तक मैं शादी के फैसले के खिलाफ रहा. मैं बस समय बिताता रहा और निर्णय को टालता रहा.” मगर मौनी के लिए शादी के फैसला बड़ा आसान था. उन्होंने सूरज को अंतिम विकल्प दिया कि “या तो शादी करो या फिर रिश्ता खत्म करो.” इसके बाद सूरज ने मौनी से शादी कर ली.

खोने के डर से की शादी

सूरज ने मौनी से शादी इसलिए नहीं की क्योंकि वे शादी करना चाहते थे. बल्कि इस अल्टीमेटम के बाद सूरज में मन में डर आया कि अगर उन्होंने मौनी से शादी नहीं की, तो वे उन्हें खो देंगे, जिसकी वजह से वे शादी के बंधन में बंधे.

विज्ञापन

शादी के 4 बाद हुआ तलाक

अब शादी के पूरे 4 साल बाद मौनी और सूरज का तलाक हो चुका है. सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. शादी से जुड़ी सभी तस्वीरों से लेकर साथ खिंचवाई सभी तस्वीरें डिलीट कर दी गई है. वे इस न्यूज से बाहर आने से कई समय पहले से ही एक दूसरे से अलग रह रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ